फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Signs of Bad Time: जीवन में कुछ बुरा होने से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत, न करें नजरअंदाज

Fri, 27 Jun 2025 01:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

Signs of Bad Time:  जीवन में सुख-दुख दिन और रात की तरह होते हैं, जिनका आना-जाना लगा रहता है। जिस प्रकार रात के बाद दिन अवश्य होता है ठीक वैसे दुख के बाद सुख हमेशा मिलता है। 

विज्ञापन
signs of Bad time in your life know Bura Samay Aane ke Sanket
Signs Of Bad Time - फोटो : freepik

Bura Samay Aane ke Sanket: जीवन में सुख-दुख दिन और रात की तरह होते हैं, जिनका आना-जाना लगा रहता है। जिस प्रकार रात के बाद दिन अवश्य होता है ठीक वैसे दुख के बाद सुख हमेशा मिलता है। ये सभी घटनाएं जीवन जीने के तरीके को बेहतर और हमें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती हैं। इन्हीं के जरिए व्यक्ति मूल्यवान समय की कदर और विपरीत समय की पीड़ा को समझता है। लेकिन कई बार इंसान सुख में इतना फूल जाता है कि वह गमों के बादलों से अपरिचित होने लगता है। हालांकि ये गमों के बादल जीवन में बढ़ा परिवर्तन लेकर आते हैं, जिसके लिए पहले से तैयार रहना नामुमकिन होता है। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ संकेत बुरा समय की ओर इशारा करते हैं जिनके जरिए व्यक्ति कठिन समय से लड़ने या चुनौतियों का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

signs of Bad time in your life know Bura Samay Aane ke Sanket
Signs Of Bad Time - फोटो : freepik
कुछ बुरा होने से पहले मिलने वाले संकेत
  • आमतौर पर हमें कुत्ते या बिल्ली की आवाजें सुनाई देती हैं। लेकिन अचानक से इनके रोने की आवाज सुनना अशुभ हो सकता है। शकुन शास्त्र के मुताबिक कुत्ते या बिल्ली का रात में रोना आगामी अशुभ घटना का संकेत होता है।

Moles on the Body: शरीर के इन अंगों पर तिल का होना माना जाता है अशुभ,जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

signs of Bad time in your life know Bura Samay Aane ke Sanket
Signs Of Bad Time - फोटो : Freepik.com
  • घर पर काम करते हुए सामान्य तौर पर शीशे की चीजें टूट जाती हैं। परंतु इनका बार-बार होना किसी घटना का संकेत हो सकता है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि शीशे और कांच का बार-बार टूटना बुरा समय का इशारा होता है।
  • हिंदू धर्म में सोने को धन की देवी लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसकी खरीदारी से घर में बरकत और देवी दोनों बनी रहती हैं। लेकिन इसका खो जाना अशुभ होता है। इसे आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है।

Palmistry: हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं सरकारी नौकरी का योग, मान-सम्मान में होती है वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
signs of Bad time in your life know Bura Samay Aane ke Sanket
Signs Of Bad Time - फोटो : Freepik.com
  • हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है, जिसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसकी पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि और जीवन में खुशियां वास करती हैं। हालांकि इसका सूख जाना अशुभ होता है। बता दें, अगर आपका तुलसी का पौधा अचानक सूखने लगे, तो यह किसी नुकसान का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
signs of Bad time in your life know Bura Samay Aane ke Sanket
Signs Of Bad Time - फोटो : Adobe stock photos
  • आमतौर पर हर घर में छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इनसे रिश्तों में प्रेम और मजबूती बनी रहती है। लेकिन इनका लगातार बढ़ना मानसिक तनाव और गृह क्लेश को जन्म देता है। यही नहीं लगातार झगड़े होना संकटों की ओर इशारा करते हैं।

Joined Eyebrows: दोनों भौहों का आपस में मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed