फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nature By Month: खर्च के मामले में सबसे आगे होते हैं इस महीने के लोग, बजट से ज्यादा उड़ाते हैं पैसा

Fri, 27 Jun 2025 01:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 01:10 PM IST
सार

Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का व्यक्ति अलग स्वभाव और व्यक्तित्व रखता है। इन्हीं गुणों के आधार पर उसका भविष्य अनुमानित किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
People Born in This Month Struggle to Save Obsessed with a Lavish Lifestyle
माह के अनुसार स्वभाव - फोटो : adobe stock

October Born People Traits: हर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता एक जैसी नहीं होती, और यह अंतर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़ा होता है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से किसी इंसान की आदतों, स्वभाव और जीवनशैली के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ये विधाएं व्यक्ति की राशि, ग्रहों की स्थिति और जन्म के समय के आधार पर उसके चरित्र की विशेषताओं को स्पष्ट करती हैं।


Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा में नहीं हो पा रहे हैं शामिल? घर बैठे करें ये उपाय और पाएं आशीर्वाद
जैसे राशियों का असर हमारे स्वभाव पर होता है, वैसे ही जन्म का महीना भी हमारी आदतों पर प्रभाव डालता है। उदाहरण के तौर पर, अक्टूबर में जन्मे लोग अक्सर खर्चीले और शौक़ीन मिज़ाज के होते हैं। इन्हें लग्जरी जीवनशैली पसंद होती है और ये अपने कम्फर्ट और स्टेटस के लिए खुलकर खर्च करते हैं। हालांकि, यह स्वभाव कभी-कभी उनकी बचत पर भारी भी पड़ सकता है। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू, जानिए रथ की निर्माण प्रक्रिया और यात्रा के बाद क्या होता रथों का

Trending Videos
People Born in This Month Struggle to Save Obsessed with a Lavish Lifestyle
अक्तूबर में जन्मे लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। - फोटो : istock

भावुक और संवेदनशील स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्तूबर में जन्मे लोग बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग अपने जज़्बातों को अक्सर दिल में ही रख लेते हैं, लेकिन जब भावनाओं में बहते हैं तो खुद पर काबू नहीं रख पाते। अगर किसी से दिल से जुड़ जाएं तो उसके लिए हर हद पार करने को तैयार रहते हैं। इनकी इसी भावना का कई बार लोग गलत फायदा भी उठा लेते हैं।

People Born in This Month Struggle to Save Obsessed with a Lavish Lifestyle
अक्तूबर में जन्मे व्यक्ति खरीदने से पहले ज्यादा सोच-विचार नहीं करते। - फोटो : Adobe stock

खर्च करने में पीछे नहीं रहते
ये लोग खर्चीले स्वभाव के होते हैं। अक्तूबर में जन्मे व्यक्ति अगर किसी चीज़ को पसंद कर लें, तो उसे खरीदने से पहले ज्यादा सोच-विचार नहीं करते। अक्सर ये अपनी भावनाओं में बहकर खर्च कर बैठते हैं, जिस वजह से इनकी आर्थिक स्थिति अस्थिर हो जाती है। ये जितना कमाते हैं, उतना बचा नहीं पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
People Born in This Month Struggle to Save Obsessed with a Lavish Lifestyle
अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। - फोटो : adobe stock

प्रेम में समर्पित
इनका स्वभाव बहुत रोमांटिक होता है। ये जब किसी से प्रेम करते हैं तो पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाते हैं। अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। अपने प्रेमी या जीवनसाथी को ये बहुत अहमियत देते हैं।

विज्ञापन
People Born in This Month Struggle to Save Obsessed with a Lavish Lifestyle
अक्तूबर में जन्मे लोग खुद भी सच बोलते हैं और दूसरों से भी वही अपेक्षा रखते हैं। - फोटो : freepik

सच बोलना पसंद
ईमानदारी इनकी सबसे बड़ी पहचान होती है। अक्तूबर में जन्मे लोग खुद भी सच बोलते हैं और दूसरों से भी वही अपेक्षा रखते हैं। इन्हें झूठ और फरेब बिल्कुल पसंद नहीं होता। अगर कोई इन्हें धोखा देता है तो ये उसे कभी माफ नहीं करते।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed