{"_id":"67d6a142c1f7b189e905f2a5","slug":"plamistry-signs-of-success-and-struggle-in-career-are-found-in-the-lines-of-hands-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
Plamistry: हाथों की रेखाओं में मिलते हैं करियर में सफलता और संघर्ष के संकेत
Thu, 20 Mar 2025 06:35 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 06:35 AM IST
सार
Palmistry About Career and Business: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, करियर में आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं को समझकर सही दिशा में प्रयास किया जाए तो सफलता प्राप्त करना संभव है।
विज्ञापन
Palmistry
- फोटो : adobe stock
विस्तार
Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण अंग माना जाता है, जिसके माध्यम से व्यक्ति की हथेलियों की रेखाओं का अध्ययन करके उसके भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है। खासकर करियर से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों को समझने में हथेली की रेखाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आइए जानते हैं कि किन रेखाओं से करियर में आने वाली परेशानियों और सफलता के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
Grah Gochar: मीन राशि में बनेगा सप्तग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन
करियर में आने वाली परेशानियों के संकेत
छोटी सूर्य रेखा: जिन लोगों की हथेली में सूर्य रेखा बहुत छोटी होती है और हृदय रेखा से पहले ही समाप्त हो जाती है, उन्हें करियर में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपनी पसंदीदा नौकरी पाने में कठिनाइयां हो सकती हैं।
विज्ञापन
कटती हुई रेखाएं: यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर तीन या चार रेखाएं एक-दूसरे को काट रही हों, तो ऐसे लोगों को करियर में स्थिरता बनाए रखना मुश्किल होता है। उनके जीवन में बार-बार उतार-चढ़ाव आते हैं।
अस्पष्ट सूर्य रेखा: जिन लोगों की सूर्य रेखा स्पष्ट नहीं होती, उन्हें जीवन में हर निर्णय बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए, क्योंकि इनके करियर में कई बार अनिश्चितता बनी रहती है।
Surya Grahan 2025 Date: चंद्र ग्रहण के बाद लगेगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?
सफलता के संकेत
उन्नत गुरु पर्वत: तर्जनी उंगली के नीचे स्थित गुरु पर्वत यदि उभरा हुआ हो, तो ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इन्हें सरकारी नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलती है।
स्पष्ट और लंबी सूर्य रेखा: जिनकी हथेली में सूर्य रेखा स्पष्ट और लंबी होती है, उन्हें करियर में सफलता और प्रसिद्धि प्राप्त होती है।
Shani Gochar: अप्रैल में अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि, वृषभ से लेकर इन दो राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, करियर में आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं को समझकर सही दिशा में प्रयास किया जाए तो सफलता प्राप्त करना संभव है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।