Dwi Saptansh Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के बीच बनने वाले विशेष कोणीय संबंधों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ये व्यक्ति के जीवन, करियर, धन और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 10 जून को शुक्र और शनि के बीच एक खास ज्योतिषीय स्थिति बनी है, जिसे द्वि-सप्तांश योग (Biseptile) कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दोनों ग्रह एक विशिष्ट कोणीय दूरी पर स्थित होते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से यह एक प्रभावशाली योग माना जाता है, जो कुछ राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ योग का किन राशियों पर सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
Chandra Mangal Yog: कल मेष राशि में बनेगा चंद्र-मंगल योग, इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर और आर्थिक मजबूती
Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, 16 जून से चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत
2 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है, इसलिए शुक्र-शनि से बने द्वि-सप्तांश योग का सकारात्मक असर आपको देखने को मिल सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है। पारिवारिक और व्यक्तिगत रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं।
3 of 5
करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी यह योग अनुकूल परिणाम देने वाला माना जा रहा है। करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। इस समय सोच-समझकर लिया गया कोई बड़ा वित्तीय फैसला भविष्य में लाभकारी साबित हो सकता है।
4 of 5
पेशेवर जीवन में नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शनि की राशि होने के कारण कुंभ राशि के लोगों को इस योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। पेशेवर जीवन में नई जिम्मेदारियां और उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, वहीं प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना रहेगी।
5 of 5
नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र और शनि का यह योग कई शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश, संपत्ति और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मविश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।