वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के लोगों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का होता है। आपको बता दें कि अभी बीते दिनों में सुख, धन, वैभव, भौतिक भोगविलास और ऐश्वर्य के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ है। शुक्र ग्रह मीन राशि की यात्रा पर हैं और ये यहां पर उच्च के माने जाते हैं। इस कारण से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। शुक्र के मालव्य राजयोग बनने जिन जातकों की कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होते हैं उनके लिए यह बहुत ही अच्छा रहता है। ऐसे में शुक्र के मालव्य राजयोग बनाने के कारण कुछ राशि वालों के लिए योग राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। शुक्र के मीन राशि में पहुंचने के कारण कुछ राशि वालों के धन-दौलत में इजाफा देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन और परम उच्च के होने पर किन-किन राशि वालों को फायदा मिल सकता है।
सुख और वैभव के दाता शुक्र हुए परम उच्च, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी अच्छी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:59 AM IST
सार
बीते दिनों में सुख, धन, वैभव, भौतिक भोगविलास और ऐश्वर्य के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन हुआ है। शुक्र ग्रह मीन राशि की यात्रा पर हैं और ये यहां पर उच्च के माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन