फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Margi 2025: वसंत पंचमी के बाद गुरु की बदलेगी चाल, इन तीन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

Thu, 30 Jan 2025 11:38 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:38 AM IST
सार

Guru Margi 2025: पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती हैं, इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी है। 

विज्ञापन
Guru Margi 2025 date and time Know Positive Effects On Zodiac Signs
Guru Margi 2025 - फोटो : अमर उजाला

Guru Margi 2025: पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती हैं, इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को वसंत पंचमी है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस साल महाकुंभ होने के कारण वसंत पंचमी का महत्व और भी कई गुना बढ़ गया है। बता दें वसंत पंचमी के दिन महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। वहीं ठीक इसके दो दिन बाद यानी की 4 फरवरी को गुरु ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु 4 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी हो रहे हैं, इससे कुछ राशियों को नौकरी, व्यापार, घर, प्रेम जीवन और निवेश में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Guru Margi 2025 date and time Know Positive Effects On Zodiac Signs
रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु की मार्गी चाल वृषभ राशि वालों के लिए लाभदायक हो सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र में अटके सभी काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। आपको नए-नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए बेहतर रिश्ता आ सकता है। रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की संभावना है। गुरु के प्रभाव से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

Guru Margi 2025 date and time Know Positive Effects On Zodiac Signs
आपके व्यापार में धन लाभ के योग है। अगर आप किसी वाहन को खरीदने की योजना बना रहे है तो वह पूरी हो सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
गुरु की मार्गी चाल आपके जीवन में कई बदलाव लेकर आ सकती हैं। आपके व्यापार में धन लाभ के योग है। अगर आप किसी वाहन को खरीदने की योजना बना रहे है तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक काम मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Margi 2025 date and time Know Positive Effects On Zodiac Signs
ससुराल की ओर से आपको एक महंगा उपहार भी मिल सकता है। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह समय शानदार रहने वाला है। गुरु के शुभ प्रभाव से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों का निपटारा आपके पक्ष में होने के योग है। जीवनसाथी के साथ आपका संबंध मजबूत बना रहेगा। ससुराल की ओर से आपको एक महंगा उपहार भी मिल सकता है। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। निवेश में धन लाभ के योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। 

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed