Shukra Gochar: महान ग्रह शुक्र कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके 28 जनवरी की सुबह 07 बजकर 02 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर गोचर करते हुए ये 02 मार्च की सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर वक्री होंगे। और 13 अप्रैल को मार्गी होकर 31 मई को दोपहर 11:32 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। देश-विदेश की यात्रा करेंगे। तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। सोची-समझी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
वृषभ राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
मिथुन राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपको केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य सुलझाने में मदद करेगा। नई सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी कार्य करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ही ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म और आध्यात्म क्षेत्र में उन्नति होगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा।