Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस नक्षत्र में 11 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। खास बात यह है कि, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। ऐसे में शुक्र और मंगल के प्रभाव से बनने वाला यह संयोग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों को करियर में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि और आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ और कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की अधिक संभावना रहेगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों का नाम जानते हैं।
{"_id":"6a855ed27cb147effe0b9974","slug":"shukra-nakshatra-parivartan-2026-impact-on-zodiac-signs-in-hindi-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, नौकरी के भी मिलेंगे नए अवसर
Sun, 23 Aug 2026 12:13 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र 25 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 11 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही भाग्य का भरपूर साथ मिलने के योग हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
Shukra Gochar
- फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- मेष राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है।
- परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी।
- इस समय मनचाही नौकरी प्राप्त कर सकते हैं और आपको परिणाम भी अच्छे प्राप्त होने के योग हैं।
- नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।
- वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी।
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
- नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ सफलता के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
Sawan Fourth Somwar 2026: सावन का आखिरी सोमवार पलट देगा इन राशियों की किस्मत, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
Shukra Gochar
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए समय और भी खास रह सकता है।
- नौकरीपेशा जातकों को लाभ के सुनहरे अवसर मिल सकते हैं।
- करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
- महत्वपूर्ण योजना में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
- सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी।
- घर में किसी नए व्यक्ति का आगमन भी इस अवधि में होगा।
Chandra Grahan 2026: शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें संभलकर
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- वृश्चिक राशि वालों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
- करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहेगी।
- आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी।
- पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है।
- सेहत की सभी समस्याएं दूर होती दिखेंगी।
- आपका प्रभाव पहले से अधिक मजबूत बनेगा।
- कोई कानूनी मामला अगर चल रहा है तो उसमें आपकी जीत हो सकती है।
- अचानक धन प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है।
Rahu Ketu Gochar: दिसंबर तक इन 3 राशि के लोगों पर रहेगी राहु-केतु की नजरें, उठाना पड़ सकता है नुकसान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।