Guru Gochar 2026: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व होता है। गुरु ज्ञान, धन, विस्तार, संतान, विवाह, धर्म, मान-सम्मान, शिक्षा और भाग्य के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु बृहस्पति करीब 12 से 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति अभी कर्क राशि में हैं जो इनकी उच्च राशि होती है। 31 अक्टूबर को ये कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का अपनी उच्च राशि से निकलकर सिंह राशि में जाने से आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान पर प्रभाव पड़ेगा। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है।
Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन तीन राशियों के पूरे होंगे सभी सपने
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 18 Aug 2026 04:01 PM IST
सार
Guru Gochar 2026: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। ये 12 से 13 महीनों के दौरान राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन