फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी को राहु-शुक्र की युति, इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Wed, 15 Jan 2025 04:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: राहु अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र ग्रह कुछ दिनों बाद मीन राशि में आएंगे। पंचांग के अनुसार शुक्र 28 जनवरी 2025 को गोचर करते हुए मीन राशि के साथ युति बनाएंगे।

विज्ञापन
shukra gochar 2025 venus transit in pisces rahu conjunction 2025 lucky zodiac signs
शुक्र के राशि परिवर्तन से बनेगा मालव्य राजयोग - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2025:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। सभी नौ ग्रहों में राहु और शुक्र को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। राहु जहां एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं वहीं शुक्र भी एक निश्चिचत समय के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता है इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। राहु और शुक्र राशि परिवर्तन करते हुए किसी एक राशि में आते हैं तो दोनों ग्रहों की युति होती है। आपको बता दें राहु अभी मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और शुक्र ग्रह कुछ दिनों बाद मीन राशि में आएंगे। पंचांग के अनुसार शुक्र 28 जनवरी 2025 को गोचर करते हुए मीन राशि के साथ युति बनाएंगे। मीन राशि में शुक्र-राहु की युति से जहां कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं, वहीं कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

shukra gochar 2025 venus transit in pisces rahu conjunction 2025 lucky zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए राहु-शुक्र की युति आपके दसवें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का दसवां भाव कर्म का होता है, ऐसे में आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ, सुख और शांति की प्राप्ति होगी। करियर में तरक्की और वेतन में वृद्धि के अच्छे योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कामकाज के मामले में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 

Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति करेंगे कई बार राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा प्रभाव


 
shukra gochar 2025 venus transit in pisces rahu conjunction 2025 lucky zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राहु-शुक्र की युति का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में देखने को मिलेगा। आपकी राशि में शुक्र का गोचर पांचवें भाव में होगा। साझेदारी में आपका पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा मिलेगा। धर्म और आध्यात्म की तरफ रूझान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shukra gochar 2025 venus transit in pisces rahu conjunction 2025 lucky zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु का गोचर आपके और आपके परिवार के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। करियर में आपको अच्छा प्रदर्शन करने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को घर और गाड़ी खरीदने का लाभ और सुख की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
shukra gochar 2025 venus transit in pisces rahu conjunction 2025 lucky zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शुक्र का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए दूसरे भाव में होगा। घर और कार्यालय में आपके साथ करने वाले साथियों का भरपूर साथ मिलेगा। कामकाज को लेकर आप सकारात्मक रहेंगे। नौकरी में नए और अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में आपको वृद्धि देखने को मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed