फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharad Purnima 2025 Upay: शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय, घर में होगी धन-दौलत की भरमार

Mon, 06 Oct 2025 11:56 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 11:56 AM IST
सार

आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष पूजा-पाठ और उपाय करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि इस पावन रात में कौन से उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Date Kab Hai Know Sharad Purnima Upay in Hindi
शरद पूर्णिमा उपाय - फोटो : अमर उजाला

Sharad Purnima 2025: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। इसे कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। इस रात का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि चंद्रमा अपनी सभी सोलह कलाओं से पूर्ण होता है। वर्ष 2025 में शरद पूर्णिमा का पर्व 6 अक्तूबर को यानी आज मनाई जा रही है।


Sharad Purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा? जानें क्यों रखी जाती है खुले आसमान के नीचे खीर
मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की चांदनी से अमृत की वर्षा होती है। इस रात खुले आसमान के नीचे रखी खीर का सेवन करने से सकारात्मक ऊर्जा और शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन विशेष पूजा-पाठ और उपाय करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि इस पावन रात में कौन से उपाय करने चाहिए।
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें इन रंगों की साड़ी, सफल होगा व्रत

Sharad Purnima 2025 Date Kab Hai Know Sharad Purnima Upay in Hindi
चंद्रमा को अर्घ्य दें - फोटो : Freepik

चंद्रमा को अर्घ्य दें
शरद पूर्णिमा की रात एक लोटे में स्वच्छ जल भरें, उसमें थोड़े चावल और फूल डालकर चंद्रमा की ओर मुख करके अर्घ्य दें। मान्यता है कि ऐसा करने से चंद्र देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में शांति व समृद्धि बनी रहती है।
Karwa Chauth 2025: इस बार करवा चौथ पर कितने बजे निकलेगा चांद? जानें व्रत खोलने का समय

Sharad Purnima 2025 Date Kab Hai Know Sharad Purnima Upay in Hindi
खीर का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

खीर का विशेष महत्व
इस दिन खीर बनाकर उसे मिट्टी के पात्र में रातभर चांद की रोशनी में यानी खुले आसमान में रखें। अगले दिन इसका सेवन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय अच्छे स्वास्थ्य और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने में सहायक माना गया है।
Shani Dosha: कुंडली में शनि दोष का संकेत देती हैं ये पांच चीजें, जानें कैसे कर सकते हैं इसकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Date Kab Hai Know Sharad Purnima Upay in Hindi
मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप - फोटो : adobe stock

मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप
इस रात को लक्ष्मी कृपा पाने के लिए निम्न मंत्र का 108 बार जप करना फलदायी माना गया है
"ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्माकं दारिद्र्य नाशय प्रचुर धनं देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ"।
ऐसा करने से धन-धान्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Sharad Purnima 2025 Date Kab Hai Know Sharad Purnima Upay in Hindi
तुलसी पूजन और दीपदान - फोटो : adobe stock

तुलसी पूजन और दीपदान
शरद पूर्णिमा की रात तुलसी माता की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं और माता को प्रणाम करें। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed