Shani Vakri 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब न्याय और कर्मफल दाता शनि अपनी राशि बदलते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के ऊपर होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनिदेव साल 2023 में अपनी स्वयं की राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनिदेव अब 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए वक्री चाल चलेंगे। वक्री चाल से मतलब उल्टी चाल से चलना होता है। शनि की यह वक्री चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि के लोगों को नुकसान तो कुछ को फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं 17 जून से शनि की वक्री चाल से किन-किन राशियों को फायदा मिलेगा।
Shani Vakri 2023: 17 जून से शनिदेव इस राशि में चलेंगे टेढ़ी चाल, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि - आपके लिए शनिदेव एकादश भाव में वक्री होंगे। आपके लिए शनि का वक्री होना किसी तरह से वरदान से कम नहीं है। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। शनिदेव की विशेष कृपा हासिल होगी जिससे आप हर एक क्षेत्र में कामयाबी का मजा लेंगे। इस भाव में वक्री होना इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा देने का काम करेगा। शनि देव की कृपा से इस समय व्यापार में मुनाफे की स्थिति वहीं मित्रों से सहयोग के योग दिखाई दे रहे है। बैंकिंग और मशीन के काम से जुड़े जातकों को कुछ नया करने को मिल सकता है।
June Gochar 2023: जून में होगा 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए महीना रहेगा शुभ
Ganga Dussehra 2023: कब है गंगा दशहरा, 29 या 30 मई को? जानें सही तिथि, मुहूर्त और महत्व
Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति