{"_id":"6466f9b6701ea65d88019ce7","slug":"astrology-mars-venus-conjunction-good-impact-for-these-3-zodiac-signs-till-01-july-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mars Venus Yuti: 30 मई से 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल शुक्र की युति, 3 राशियों को होगी धन की प्राप्ति
Fri, 19 May 2023 09:53 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 19 May 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
venus transit 2023: 10 मई को भूमि पुत्र मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश किया है वहीं 30 मई को दैत्यगुरु शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मई को भूमि पुत्र मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश किया है वहीं 30 मई को दैत्यगुरु शुक्र भी कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल 1 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे ऐसे में 1 जुलाई तक मंगल-शुक्र की युति अपने प्रभाव से लोगों को प्रभावित करेगी। इन दोनों ग्रहों की युति होंने से 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हे अच्छा लाभ होने की उम्मीद है।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - आपके तीसरे भाव में इस युति का निर्माण होगा। मंगल शुक्र के प्रभाव से आपको इस समय लेखन और जनसंचार से जुड़े मामलों में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस समय आप अपनी किसी महिला मित्र को प्रेम का प्रस्ताव दे सकते हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर आप किसी का कर्ज नहीं चुका पा रहे थे तो अब वो काम हो जाएगा। इस समय आपको अपने व्यापार में नए निवेश की प्राप्ति हो सकती हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए यह युति एकादश भाव में होगी जिसे लाभ भाव कहा गया है। इस समय महिला जातकों को अपने कार्यस्थल पर अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप काफी समय से वाहन लेना चाह रहे थे तो समय अनुकूल है। इस युति के प्रभाव से रियल एस्टेट में काम कर रहें जातकों को बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद है। आपको इस समय विदेश से भी धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे हैं। आयात निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अच्छा है।
Shani Jayanti 2023: आज शुभ योग में शनि जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
Shani Jayanti 2023: आज शुभ योग में शनि जयंती, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए इस युति का निर्माण पंचम भाव यानी कि प्रेम भाव में होगा। इस भाव में मंगल शुक्र की युति के कारण आपके यौन सुख में वृद्धि होगी। आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं या फिर उसे कोई कीमती गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आप महिला है तो कोई आपका दोस्त ही इस समय आपको प्रेम प्रस्ताव देगा। आपके लिए यह समय अपनी संतान को अच्छा समय देने का है। शेयर मार्किट में जुड़े जातक इस समय बढ़िया धन प्राप्ति करने में सफल होंगे।
Shani Jayanti 2023: 19 मई को है शनि जयंती, इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा
Shani Jayanti 2023: 19 मई को है शनि जयंती, इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा