{"_id":"685f9ec47d28f3b14f0d1953","slug":"shani-sadesati-2025-effect-on-aries-pisces-and-aquarius-know-remedies-for-shani-sadesati-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें इससे राहत के उपाय
Sat, 28 Jun 2025 02:30 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:30 PM IST
सार
इस वर्ष मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो चुका है, मीन राशि वालों के लिए यह दूसरा चरण है, जबकि कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती
- फोटो : adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Shani Sadesati 2025: ज्योतिषशास्त्र में शनि देव को कर्म और न्याय का प्रतीक माना गया है। वे व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि देव ने कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश किया है। इस गोचर के साथ जहां कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हुआ है, वहीं कुछ की समाप्ति हुई। इस वर्ष मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ हो चुका है, मीन राशि वालों के लिए यह दूसरा चरण है, जबकि कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है।
मेष, मीन और कुंभ पर साढ़ेसाती का प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मेष, मीन और कुंभ पर साढ़ेसाती का प्रभाव
2025 में शनि की साढ़ेसाती सबसे अधिक मेष, मीन और कुंभ राशि के लोगों को प्रभावित करेगी। इसके साथ ही सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का आरंभ भी हो चुका है, ऐसे में इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
2025 में शनि की साढ़ेसाती सबसे अधिक मेष, मीन और कुंभ राशि के लोगों को प्रभावित करेगी। इसके साथ ही सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या का आरंभ भी हो चुका है, ऐसे में इन राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
शुक्र का गोचर इन राशि वालों की करियर में बढ़ा सकता है दिक्कतें
Guru Transit 2025 : अतिचारी देवगुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों के लिए सुनहरा अवसर
Shani Gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
शनि साढ़ेसाती से राहत पाने के उपाय
- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कुछ सरल और प्रभावशाली उपाय किए जा सकते हैं।
- हर शनिवार पीपल के पेड़ की पूजा कर उसमें जल अर्पित करें।
- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
- एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपनी परछाईं देखें और फिर यह तेल दान कर दें।
- शनिवार को भगवान शिव, माता पार्वती और श्री हनुमान जी की पूजा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
शनि ढैय्या से बचने के उपाय
- जिन जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है, उन्हें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- नशे की चीजों, खासकर शराब से दूरी बनाएं। झूठ बोलने की आदत को छोड़ें।
- अनावश्यक वाद-विवाद में न उलझें।
- हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।
Lucky Zodiac Sign: जुलाई में बनेगा सूर्य-बुध का खास संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन
Shani Gochar 2025
- फोटो : अमर उजाला
- शनिवार को सरसों का तेल दीपक में जलाकर शनिदेव की पूजा करें।
- दीन-दुखियों की सेवा करें और मदद करने से पीछे न हटें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।