फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Sign: जुलाई में बनेगा सूर्य-बुध का खास संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

Fri, 27 Jun 2025 12:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Jun 2025 12:07 PM IST
सार

Lucky Zodiac Sign: सूर्य एक राशि में 30 दिन रहते हैं, वहीं बुध 21 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए दोनों का एक राशि में आना दुर्लभ संयोग के समान है। परंतु जुलाई माह में ये संयोग बन रहा है।

विज्ञापन
Sun and Mercury Conjunction 2025 date and impact on all zodiacs sign
Sun and Mercury Conjunction 2025 - फोटो : adobe stock

Sun and Mercury Conjunction 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध में मित्रता का भाव है। ये दोनों ग्रह जब भी एक साथ आते हैं, तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। इस राजयोग से कई राशियों को विशेष लाभ भी मिलता है। चूंकि सूर्य ग्रहों के राजा और बुध राजकुमार है, तो जातकों के मान-सम्मान पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सूर्य एक राशि में 30 दिन रहते हैं, वहीं बुध 21 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए दोनों का एक राशि में आना दुर्लभ संयोग के समान है। परंतु जुलाई माह में ये संयोग बन रहा है। दरअसल, अभी बुद्धि के कारक बुध कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं और जुलाई में सूर्य भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों के प्रभाव से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए इनके नाम जानते हैं।


Astro Tips: नौकरी और व्यापार की परेशानियों को दूर करते हैं ज्योतिष के ये पांच आसान उपाय

Sun and Mercury Conjunction 2025 date and impact on all zodiacs sign
Sun and Mercury Conjunction 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
यह समय कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। यदि कई साल से नौकरी कर रहे है, तो अब प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं। शादी के लिए योग्य वर का प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगा रहेगा। नए संपर्कों के जरिए आपके लिए नए अवसर भी खुल सकते हैं। इस समय वित्तीय मामलों में भी लाभ की संभावना है।
Chandra Grahan 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण ? जानिए तिथि और भारत पर इसका प्रभाव

Sun and Mercury Conjunction 2025 date and impact on all zodiacs sign
Sun and Mercury Conjunction 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। बिजनेस में जिम्मेदारियां आपको आर्थिक लाभ दे सकती हैं। मानसिक तनाव कम होगा। अपनी मेहनत और लगन के परिणामों से आप अपने जीवन को बेहतर दिशा देने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी में अच्छा खासा इजाफा होगा। यह समय आपकी सोच को व्यापक बनाने और जीवन में नई दिशा देने का है। सिंह राशि वालों के लंबे समय से अटके हुए काम भी सफल होंगे। समाज सेवा करते हैं, तो किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।

Mantra: अपनी राशि के अनुसार जानें रोजाना किन मंत्रों का जप करना होगा लाभकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun and Mercury Conjunction 2025 date and impact on all zodiacs sign
Sun and Mercury Conjunction 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को बिजनेस के मामले में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। आपको नई चीजें सीखने और ज्ञान प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। नए अनुभवों से अपने विचारों को विकसित करने में सफल रहेंगे। आपको करियर में आगे जाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी ऊर्जा और आकर्षण में वृद्धि होगी, जिससे लोग आकर्षित होंगे। आपको हर कदम पर सफलता प्राप्त मिलती दिख रही है। 
 

Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब है, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर?


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed