फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Chandra Ketu: शनि-केतु की युति बना रही है विष योग, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Sat, 28 Jun 2025 01:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 01:06 PM IST
सार

Saturn-Moon-Ketu Conjunction: आज शनि, चंद्र और केतु मिलकर एक अशुभ त्रियोग बना रहे हैं, जो कई राशियों के लिए संकट का कारण बन सकता है। इस युति के प्रभाव से मानसिक तनाव, धन हानि और रिश्तों में खटास की आशंका बनी रहेगी।
 

विज्ञापन
Shani Chandra Ketu Ki Yuti Impact on these zodiac signs in hindi
चंद्रमा केतु युति - फोटो : adobe stock

Saturn Moon  Ketu Ka Rashiyon Par Prabhav: आज 28 जून को ग्रहों की चाल कुछ ऐसी स्थिति बना रही है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद सावधानी बरतने की चेतावनी दे रही है। चंद्रमा का सिंह राशि में प्रवेश हो रहा है, जहां पहले से ही केतु विराजमान हैं। इन दोनों के मिलन से एक ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है, जो मानसिक अस्थिरता, भ्रम और भावनात्मक उलझनों का कारण बन सकता है। वहीं इसी राशि में मंगल की उपस्थिति इस अशुभ योग को और अधिक तीव्र बना रही है, जिससे क्रोध, वाद-विवाद और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से हानि के योग बन सकते हैं।



इसके साथ ही, मीन राशि में स्थित शनि का सिंह राशि के चंद्र-केतु से षडाष्टक योग बनाना स्थिति को और जटिल बना रहा है। ऊपर से शनि का पुष्य योग में होना कार्मिक ऊर्जा को और गहरा प्रभाव देता है, जिससे कई लोगों को अपने पुराने कार्यों का फल आज देखने को मिल सकता हैM अच्छा हो या बुरा, ये उनकी अपनी गति पर निर्भर करेगा। इन ग्रहों की युति और टकराहट कुछ विशेष राशियों के लिए बड़ा नुकसान, रिश्तों में तनाव और वित्तीय उलझनों का कारण बन सकती है। ऐसे में आज का दिन धैर्य, सतर्कता और सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह देता है।

Shani Chandra Ketu Ki Yuti Impact on these zodiac signs in hindi
संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता उभर सकती है - फोटो : amar ujala

मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए विशेष सतर्कता की मांग करता है। चंद्र-केतु के ग्रहण योग और शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से मानसिक तनाव और पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता उभर सकती है, और जीवनसाथी से अनबन की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में बने-बनाए काम अचानक अटक सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।

Shani Chandra Ketu Ki Yuti Impact on these zodiac signs in hindi
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
आज चंद्रमा की स्थिति आपकी राशि में ग्रहण योग बना रही है, ऐसे में मानसिक बेचैनी और असमंजस की स्थिति रह सकती है। इस समय बड़े फैसले टालें और भावनात्मक रूप से स्थिर रहने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी और जल से संबंधित परेशानियाँ भी सामने आ सकती हैं। घर के भीतर शांति बनाए रखने के लिए संवाद में नरमी रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Chandra Ketu Ki Yuti Impact on these zodiac signs in hindi
निवेश या लेन-देन से आज दूरी बनाए रखें - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
आपकी ही राशि में चंद्र और केतु की युति के कारण आज का दिन सबसे अधिक संवेदनशील है। मंगल की उपस्थिति से गुस्सा और आवेग बढ़ सकता है, जिससे रिश्तों में दरार की संभावना है। चोट-चपेट या कोई आकस्मिक घटना हो सकती है। निवेश या लेन-देन से आज दूरी बनाए रखें, क्योंकि धन हानि के संकेत स्पष्ट हैं। अपने जीवनसाथी से अनावश्यक बहस से बचें और संयम बनाए रखें।

विज्ञापन
Shani Chandra Ketu Ki Yuti Impact on these zodiac signs in hindi
आज धैर्य और विवेक से काम लें। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
शनि पुष्य योग के कारण मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से नुकसानदायक हो सकता है। किसी पुराने लेन-देन या अचानक हुई यात्रा से धन हानि की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके विरुद्ध कुछ लोग षड्यंत्र कर सकते हैं, ऐसे में सावधानी से व्यवहार करें। मन में नकारात्मकता या चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। आज धैर्य और विवेक से काम लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed