फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: कल शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन सात राशि वालों के जीवन में आएगी समृद्धि और ऐश्वर्य

Sat, 28 Jun 2025 10:45 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

जब शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, तो यह भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ को बढ़ावा देगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा...

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Taurus On 29 June Know About Lucky Zodiac Signs
शुक्र का मेष राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Shukra Gochar 2025: 29 जून 2025 को दोपहर 2 बजे शुक्र मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य हैं, और इस नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश प्रेम, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत देता है। वहीं जब शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, तो यह भौतिक सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ को बढ़ावा देगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा..

 

Surya Gochar 2025: जुलाई में इन राशि के लोगों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य, करियर में होगा लाभ

Surya Grahan 2025: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब है, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर?


मेष राशि
29 जून को जब शुक्र वृषभ राशि में पहुंचेंगे, तो मेष राशि के दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव धन और पारिवारिक जीवन से जुड़ा होता है। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार, निवेश से लाभ और पारिवारिक संतुलन की संभावना है।
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Taurus On 29 June Know About Lucky Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
शुक्र का गोचर सिंह राशि के दशम भाव में होगा, जो कि करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपको सराहना मिल सकती है, पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं और व्यवसाय में भी विस्तार की संभावना रहेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Taurus On 29 June Know About Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
वृषभ में शुक्र का आगमन कर्क राशि के ग्यारहवें भाव को सक्रिय करेगा। यह भाव आय, लाभ और सामाजिक संपर्क का होता है। इस समय आपकी आमदनी बढ़ सकती है, पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है और नए सामाजिक संबंधों से भविष्य में अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Taurus On 29 June Know About Lucky Zodiac Signs
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर आपके भाग्य और शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों को सक्रिय करेगा। इस अवधि में आपको उच्च शिक्षा, विदेश से जुड़े कार्यों और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और भाग्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Taurus On 29 June Know About Lucky Zodiac Signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
शुक्र का गोचर धनु राशि के छठे भाव में होगा, जो रोग, शत्रु और प्रतिस्पर्धा का प्रतीक है। इस समय आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed