फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Transit 2025 : अतिचारी देवगुरु बृहस्पति करेंगे उच्च राशि कर्क में प्रवेश, इन राशियों के लिए सुनहरा अवसर

Sat, 28 Jun 2025 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 28 Jun 2025 12:51 PM IST
सार

Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति अभी मिथुन राशि में गोचर हैं और अक्तूबर में ये अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे कुछ राशि वालों के लिए यह बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा।  

विज्ञापन
guru transit 2025 atichari guru gochar on cancer zodiac sign these zodiac sign will be lucky
गुरु का कर्क राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Guru Transit 2025: 12 वर्षों के बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि जो कर्क राशि होती है उसमें प्रवेश करने वाले हैं। देवताओं के गुरु बृहस्पति इस वर्ष अतिचारी होकर अभी मिथुन राशि में हैं। गुरु का मिथुन राशि में गोचर बीते 14 मई को हुआ था जब ये अपनी वृषभ राशि की यात्रा का विराम देते हुए मिथुन राशि में प्रवेश किया था। इस वर्ष गुरु के गोचर करने की खास बात है कि ये अतिचारी होकर एक वर्ष के बाद मिथुन राशि में गोचर किया था। यहां अतिचारी होने के मतलब है गुरु अपनी सामान्य चाल से अधिक तेज गति से चलेंगे। गुरु का अतिचारी होना साल 2032 तक जारी रहेगा। गुरु अब अक्तूबर माह में मिथुन राशि से निकलकर 12 वर्षों के बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के अपनी उच्च राशि में गोचर करने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां जो सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित होंगी। 
guru transit 2025 atichari guru gochar on cancer zodiac sign these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करना बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी कुंडली में यह गोचर दशम भाव यानी कर्म के स्थान पर हुआ है, जिससे आपके करियर-कारोबार में एक नया मुकाम हासिल हो का है। जो लोग अपनी पुरानी नौकरी से ऊब चुके हैं उनको गुरु के गोचर करने से नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहें। कारोबार से जुड़ें जातकों को उनके अपने काम-धंधे से अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। इसके अलावा जो लोग शिक्षा और ज्ञान से जुड़े हैं उनको मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। 

Shukra Gochar 2025: कल शुक्र करेंगे वृषभ राशि में गोचर, इन सात राशि वालों के जीवन में आएगी समृद्धि और ऐश्वर्य

guru transit 2025 atichari guru gochar on cancer zodiac sign these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
गुरु का कर्क राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी राशि में गुरु का गोचर नवम भाव जो भाग्य का भाव होता है, वहां पर गोचर करेंगे। ऐसे में करियर-कारोबार में आपको अच्छा भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ काम जो अधूरे हैं उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी की पूरी संभावना है। सामाजिक कार्यों में आपकी लोकप्रियता और सक्रियता में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र के अच्छी सफलता मिल सकती है। 

Weekly Horoscope (30 June to 06 July 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
guru transit 2025 atichari guru gochar on cancer zodiac sign these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर बहुत ही अच्छा और फलदायी साबित होगा। गुरु का आपकी राशि में गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होंगे। ऐसे में आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान कई मौके ऐसे आएंगे जिसमें आपको अचानक से धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का आपकी राशि के लग्न और दशम भाव के स्वामी हैं ऐसे में आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कोई नई जानकारी मिल सकती है। 

Lucky Zodiac Sign: जुलाई में बनेगा सूर्य-बुध का खास संयोग, इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed