फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: शनि-राहु की युति अब हुई खत्म, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Tue, 20 May 2025 10:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 20 May 2025 10:49 AM IST
सार

Shani Rahu Yuti Bhang 2025: यह समय कल्याणकारी रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शनि के प्रभाव से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। 

विज्ञापन
Shani Rahu Yuti 2025 end these zodiac signs will get benefits in job
Shani Rahu Yuti Bhang 2025 - फोटो : freepik

Shani Rahu Yuti Bhang 2025: 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि ने मीन राशि में गोचर किया था। यह साल का सबसे बड़ा और पहला राशि परिवर्तन था। इस राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु मौजूद थे। ऐसे में मीन राशि में शनि और राहु की युति से पिशाच योग बना हुआ था। ज्योतिषियों के मुताबिक पिशाच योग व्यक्ति के जीवन में मानसिक तनाव व आर्थिक समस्याएं लेकर आता है। लेकिन अब 18 मई 2025 के दिन राहु ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिससे शनि और राहु की अशुभ युति समाप्त हो चुकी है। ऐसे में कुछ राशि वालों के जीवन में अब सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

Shani Rahu Yuti 2025 end these zodiac signs will get benefits in job
जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। जिन कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें चल रही थी, उनमें सफलता के योग है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय कल्याणकारी रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। शनि के प्रभाव से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। जिन कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें चल रही थी, उनमें सफलता के योग है।

Shani Rahu Yuti 2025 end these zodiac signs will get benefits in job
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा। सुख में वृद्धि के योग है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों की निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। आर्थिक योजनाओं में सफलता की प्राप्ति संभव है। रिश्ते में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा। सुख में वृद्धि के योग है।

Apara Ekadashi Vrat: अपरा एकादशी व्रत कैसे रखें? जानें व्रत रखने का सही तरीका और इसके लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Rahu Yuti 2025 end these zodiac signs will get benefits in job
सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से कई परिवर्तन आएंगे। प्रियजनों से संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए-नए स्रोतों का निर्माण होगा। इस दौरान आप इनकम को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे। रुचि के अनुसार ही काम मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास के आने से कई परिवर्तन आएंगे। प्रियजनों से संबंधों में मजबूती आएगी। वाहन सुख मिलेगा।
Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, दूर होंगे सभी संकट

 

                
        
                
         
        

                
        
                
                                    
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed