फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bada Mangal 2nd 2025: दूसरे बड़े मंगल पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, दूर होंगे सभी संकट

Tue, 20 May 2025 10:13 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 20 May 2025 10:13 AM IST
सार

वर्ष 2025 में ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Second Bada Mangal 2025: Light Lamps at These Home Spots to Remove All Troubles
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock

Bada Mangal 2nd 2025 Upay: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास के मंगलवारों को अत्यंत शुभ माना जाता है। इन्हें बड़ा मंगल कहा जाता है और यह दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान की उपासना के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2025 में ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं। इस दिन यदि घर के कुछ विशेष स्थानों पर दिया जलाया जाए, तो जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है। आइए जानते हैं इस खास अवसर पर किए जाने वाले इस प्रभावशाली उपायों के बारे में।

 

Vat Savitri vrat 2025: घर के पास नहीं है बरगद का पेड़, तो इस विधि से करें वट सावित्री पूजा

Somvati Amavasya 2025: सोमवती अमावस्या पर करें स्नान-दान, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Second Bada Mangal 2025: Light Lamps at These Home Spots to Remove All Troubles
इन जगहों पर दीपक जलाना है शुभ  - फोटो : adobe stock

इन जगहों पर दीपक जलाना है शुभ 
मुख्य द्वार पर-
घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर रहती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
पूजा स्थल में- बड़ा मंगल पर पूजा घर में हनुमान जी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Second Bada Mangal 2025: Light Lamps at These Home Spots to Remove All Troubles
इन जगहों पर दीपक जलाना है शुभ  - फोटो : adobe stock

तुलसी के पास- यदि घर में तुलसी का पौधा है, तो बड़े मंगल पर उसके पास दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में बरकत आती है।
रसोई घर में- रसोई में दीपक जलाने से अन्न की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार की महिलाएं स्वस्थ रहती हैं, इसलिए बड़ा मंगल पर रसोई घर में भी एक दीपक रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Second Bada Mangal 2025: Light Lamps at These Home Spots to Remove All Troubles
इन जगहों पर दीपक जलाना है शुभ  - फोटो : adobe stock

बरगद के पेड़ के नीचे- यदि घर के पास बरगद का पेड़ हो, तो वहां भी दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस वृक्ष पर देवताओं का निवास होता है, और इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
ईशान कोण में- घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) देवताओं का स्थान माना गया है। यहां दीपक जलाने से घर में शुभता और शांति का वास होता है।

विज्ञापन
Second Bada Mangal 2025: Light Lamps at These Home Spots to Remove All Troubles
दीपक जलाने के नियम - फोटो : adobe stock

दीपक जलाने के नियम
दीपक को हमेशा साफ स्थान पर ही रखें। उसमें पर्याप्त तेल या घी डालें ताकि वह पूजा के दौरान बुझे नहीं। दीपक की लौ उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होनी चाहिए। दीपक जलाने के बाद हनुमान चालीसा या हनुमान जी के वैदिक मंत्रों का जाप करें।

Palmistry: धनवानों की हथेली में होता है यह दुर्लभ "करोड़पति योग", क्या आपके हाथ में भी है?
Samudrik Shastra: नाक की बनावट से जानिए व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व
Samudrik Shastra: क्या आपके हाथ में भी हैं 6 उंगलियां? सामुद्रिक शास्त्र में है इसका वर्णन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed