फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2024: शनिदेव इन राशि वालों को कर सकते हैं परेशान, जीवन पर पड़ सकता है बुरा असर

Sun, 02 Jun 2024 01:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Jun 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti 2024 Kab Hai Shani Jayanti Not For Good Impact On These Zodiac Signs
Shani Jayanti 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 06 जून 2024 को है - फोटो : अमर उजाला

Shani Jayanti 2024: 6 जून को ज्येष्ठ माह की अमावस्या है और इस तिथि पर न्याय के देवता भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म प्रधान देवता माना गया है और यह व्यक्ति को उनके अच्छे और बुरे कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि जब किसी राशि में भ्रमण पर होते हैं तब कुछ राशियों पर इनकी साढ़ेसाती और ढैय्या होती है। शनि की यह साढ़ेसाती जातकों के जीवन में साढ़े सात साल तक रहती है। शनि की साढ़ेसाती का शुभ और अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है।



Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Shani Jayanti 2024 Kab Hai Shani Jayanti Not For Good Impact On These Zodiac Signs
ज्योतिष में शश राजयोग को बहुत ही अच्छा राजयोग माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

शनि इस समय अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। जिससे कुछ राशि के लोगों पर यह लाभकारी तो कुछ राशि वाले जातकों के ऊपर कष्टकारी साबित हो रहे हैं। इस वर्ष 6 जून को शनि जयंती पड़ रही है। ऐसे में कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा पड़ेगी तो कुछ राशि वालों को कष्टों से दो-चार होना पड़ सकता है। आपको बता दें कि दरअसल इस वर्ष शनि जयंती के दिन राहु शनि की युति से द्वादश योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही मंगल का अपनी स्वयं की राशि मेष में आने मंगल की द्दष्टि शनि पर पड़ रही है। जिस कारण से अशुभ योग का निर्माण होगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशि वालों को शनि जयंती पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Monthly Horoscope: जून माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...

Shani Jayanti 2024 Kab Hai Shani Jayanti Not For Good Impact On These Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि वालों के ऊपर शनि जयंती पर शनि देव की बुरी द्दष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इस राशि वालों को थोड़ा सतर्क और सावधान होकर चलना होगा। इस राशि के जातकों को कोई भी काम या निर्णय लेने से पहले कई बार सोच-विचार जरूर कर लेना चाहिए। आपके लिए धन हानि के योग बन रहे हैं। आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छा रिजल्ट नहीं मिलने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2024 Kab Hai Shani Jayanti Not For Good Impact On These Zodiac Signs
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शनि जयंती पर सिंह राशि के जातकों के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। कार्यों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होती दिख रही है। धन हानि के योग बन रहे है। किसी दूसरे व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है। जो आपके कार्य में विध्न डाल सकता है। आपके शत्रुओं की संख्या में इजाफा होते दिखाई दे रहा है। सेहत अच्छी नहीं रहेगी। निवेश संबंधी अगर कोई योजना है तो उसे थोड़े समय के लिए टाल दें। परिवार के सदस्यों के बीच कोई अनबन हो सकती है। 
विज्ञापन
Shani Jayanti 2024 Kab Hai Shani Jayanti Not For Good Impact On These Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
आपके लिए भी शनिदेव कुछ अच्छे परिणाम नहीं ला रहे हैं। आपके जीवन में शनि जयंती के दिन तरह-तरह के कष्टों को सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी समस्याओं का नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है। धन हानि हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। कानूनी रूप से कुछ मतभेद उभरकर सामने आ सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed