फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (3 से 9 जून 2024) : सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Sat, 01 Jun 2024 02:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Jun 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 3 To 9 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले राहतभरा साबित होगा। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ी चली आ रही बड़ी समस्या का निदान सप्ताह के पूर्वार्ध में हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पूर्व में किए गए निवेश का लाभ इस सप्ताह आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति एवं विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आपके कारोबारी कौशल में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर वित्तीय दृष्टि से यह माह आपके लिए शुभता लिए रहने वाला है।

नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कार्यों में शुभता एवं सफलता से आपकी सकारात्मक होगी और आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। परिवार में स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के सदस्यों में एकता और प्रेम कायम रहेगा। परिजनों के सहयोग से आप इस सप्ताह किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर कर दें तो आपकी सेहत इस सप्ताह सामान्य रहने वाली है। यदि आप पूर्व में किसी बीमारी से पीड़ित चले आ रहे थे इस सप्ताह आपको राहत मिल जाएगी। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 3 To 9 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी या फिर लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए भी काम बिगड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र पर कार्य की अधिकता के कारण मानसिक चिंता एवं थकान बनी रहेगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर सौभाग्य का कम साथ मिल पाने के कारण आपको उम्मीद से कुछ कम फल की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको बजाय निराश होने के अपनी सकारात्मक सोच को बनाए रखना उचित रहेगा।

वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्कता रहेगी। किसी भी शारीरिक परेशानी को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने के साथ आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए बोलें कम और लोगों को ज्यादा सुनने का प्रयास करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
 
weekly horoscope saptahik rashifal 3 To 9 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे या फिर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से मनचाहा आफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। आपके कद एवं पद में वृद्धि के पूरे योग बने हुए हैं। चीजों के समय से पहले बेहतर तरीके से पूरे होने पर आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। इस दौरान अचानक कहीं से अटका हुआ धन मिल सकता है। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है। विरोधी खुद ही आपके सामने समझौते की पेशकश कर सकते हैं। इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों तथा पर्यटन आदि पर अच्छी खासी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपका अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

उपाय: प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 3 To 9 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके सभी सोचे हुए काम आसानी से बन जाएंगे अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षा के अनुरूप साथ न मिलने पर आपके मन में कई बार निराशा के भाव आ सकते हैं, जिससे आपको बचने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े लोगों को समझना होगा कि लाभ-हानि और मंदी-तेजी उनके कारोबार का हिस्सा है।

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में अपने खान-पान एवं दिनचर्या आदि पर विशेष ध्यान दें और अपनी सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में अचानक लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में आने वाली दिक्कतों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाएं और शिव महिम्नस्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 3 To 9 June 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे से छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी उम्मीद से कहीं कम मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विभागीय जिम्मेदारियों में आए अचानक बदलाव अथवा तबादले के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान कामकाज को लेकर आप पर बॉस का बड़ा दबाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। ऐसे में आपको इसी दौरान कारोबार से जुड़े अहम निर्णय लेना श्रेयस्कर रहेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए तथा सभी कागजी काम समय से निबटा लेना उचित रहेगा अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी योजना अथवा भूमि-भवन आदि में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर किसी भी तरह का भावनात्मक दबाव न बनाएं। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल चढ़ाएं तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed