{"_id":"665abd9bc16eb123040723cd","slug":"june-monthly-horoscope-2024-monthly-rashifal-impact-on-all-zodiac-signs-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monthly Horoscope: जून माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Monthly Horoscope: जून माह का मासिक राशिफल, मेष से लेकर मीन राशि वाले इन दिनों रहें जरा बचके...
Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
जून मासिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
आपकी राशि में बना हुआ चतुर्ग्रही योग वर्तमान समय में किसी वरदान से कम नहीं है, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो, नए लोगों से मेल जोल बढ़ाना हो हर तरह से सफलता आपके कदम चूमेगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा सरकार के विभागों में टेंडर से सम्बंधित कोई काम करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। सफलताओं का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।

मिथुन राशि-
माह पर्यंत अत्यधिक व्यय और भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहना पड़ेगा। यात्रा देशाटन पर भी खूब खर्च करेंगे। शान्तिपूर्ण प्रयास से जमीन जायदाद संबंधी विवाद भी हल हो सकते हैं। मकान अथवा वाहन का क्रय कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। माह की 15-16 तारीख को रहें जरा बचके।

कर्क राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक सिद्ध होगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय बेहतरीन रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है। माह की 26-27 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि-
जून माह आपके लिए कई खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करवाएगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कुछ कार्य बहुत अच्छे होंगे किंतु कुछ में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ेगा। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। अग्नि, विष और दावाओं के रिएक्शन से बचें। भाग्योन्नति का सिलसिला चलता रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माह की 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।