ग्रहों की चाल के आधार पर जून का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। जून के महीने में कई ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब ग्रहों का राशि परिवर्तन या चाल बदलती तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। ग्रह एक एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति, त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि जून माह में वृषभ राशि में चार प्रमुख ग्रहों का चतुर्ग्रही संयोग बना हुआ है। 31 मई को व्यापार, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध वृषभ राशि में गोचर हैं, वहीं सूर्य, शुक्र और गुरु पहले ही वृषभ राशि में विराजमान हैं। चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
{"_id":"665afeb07a90def373063fd0","slug":"chaturgrahi-yog-in-june-month-guru-venus-sun-and-mercury-planet-transit-in-taurus-2024-06-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: ग्रहों का दुर्लभ संयोग, चतुर्ग्रही योग से इन राशि वालों पर होगी धन वर्षा और मिलेगी सफलता","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: ग्रहों का दुर्लभ संयोग, चतुर्ग्रही योग से इन राशि वालों पर होगी धन वर्षा और मिलेगी सफलता
Sun, 02 Jun 2024 01:31 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:31 PM IST
विज्ञापन
वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग
- फोटो : अमर उजाला
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग का बहुत ही फायदा मिल रहा है। इस योग से इस राशि में कई तरह के राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे करियर और कारोबार में विशेष लाभ की संभावना है। नौकरी में अच्छी स्थितियां बरकरार रह सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोउन्नति और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत अच्छा रहने वाला है। यह योग लग्न भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी सिद्ध साबित हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे नौकरी और बिजनेस करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी वाद-विवाद का निपटारा संभव है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। यह चतुर्ग्रही योग एकादश भाव में बन रहा है ऐसे में आपके लिए धन की कमी नहीं रहेगी। आर्थिक समृद्धि का वास होगा। व्यापार करने वाले जातकों को उनके व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। अगर आप कोई नए बिजनेस की तलाश में हैं तो आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी।

आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह चतुर्ग्रही योग आपकी राशि से पंचम भाव में बन रहा है। कुंडली का पंचम भाव ज्ञान विद्या और बुद्धि का होता है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक संपन्नता का लाभ आपको मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको जीवन के हर एक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।