फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar: 30 साल बाद मीन राशि में हुआ शनि का गोचर, इन राशियों के लिए भविष्य में अच्छे संकेत

Sun, 30 Mar 2025 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

शनि का राशि परिवर्तन अब मीन राशि में हो गया है। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। 

विज्ञापन
shani gochar in meen rashi good impact on these zodiac sign
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में हुआ - फोटो : adobe stock

न्याय और कर्मफल दाता शनि अब अगले ढाई वर्षों तक मीन राशि में संचरण करते रहेंगे। आपको बता दें कि पापी ग्रह माने जाने वाले शनि 29 मार्च 2025 को रात के 10 बजकर 07 मिनट पर अपनी स्वराशि की यात्रा को विराम देते हुए अब मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। शनिदेव यहां पर जून 2027 तक रहेंगे, फिर इसके बाद मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे। शनि के 30 वर्षों बाद मीन राशि में संचरण करने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ और शनिदेव की विशेष कृपा मिलेगी। शनि के शुभ होने से इन राशि वालों को धन लाभ, नौकरी-कारोबार में अच्छी ग्रोथ और मानसिक संतुष्टि प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों को मिलेगा शनि के गोचर करने का सबसे ज्यादा फायदा। 



Monthly April Rashifal : अप्रैल माह में इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, सुनने को मिल सकती हैं अच्छी खबरें

shani gochar in meen rashi good impact on these zodiac sign
- फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
शनि के मीन राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शनिदेव आपके लाभ और आय के स्थान पर हुआ है। ऐसे में आपको अच्छी आय योग के योग है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियों की सौगातें मिलेंगी। व्यापार में मुनाफा और योजनाएं कारगर साबित होंगी। जो काम नहीं हो पा रहा था, उससे अब बाधाएं दूर होंगी।

Weekly Horoscope (31 March To 06 April): इस सप्ताह सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे बिगड़े काम

shani gochar in meen rashi good impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के लोगों के लिए शनि का गोचर अच्छा सिद्ध होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। शनि का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में हुआ है। ऐसे में आपको अपने विरोधियों पर जीत हासिल होंगी। अगर किसी मामले में आपका कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। शनि के गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
shani gochar in meen rashi good impact on these zodiac sign
- फोटो : amar ujala

मकर राशि
शनि को मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो गई हैं। अब आपके लिए अच्छे दिन की शुरुआत होगी। शनि का परिवर्तन आपके लिए बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। शनि का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा। ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी में नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा खासा धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed