Shani Gochar Shash Rajyog : शनि 2025 में कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 29 मार्च, 2025 को शनि अपनी कुंभ राशि को छोड़कर बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में, कुंभ राशि में शनि द्वारा निर्मित शश राजयोग वृषभ और तुला सहित कई राशियों को समृद्ध होने में मदद करेगा। मार्च 2025 तक शश राजयोग बना रहेगा। ऐसे में इन राशि वालों को न सिर्फ आर्थिक लाभ होगा बल्कि करियर में भी बड़ी सफलता हासिल होगी। समय आपके लिए बेहद खुशनुमा रहेगा। शश राजयोग को ज्योतिष शास्त्र में पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं शश राजयोग से किस राशि को लाभ होगा और किस राशि को शनि शश राजयोग का चमत्कार दिखाएंगे।
Shash Rajyog: शश राज योग से शनि इन राशि के जातकों को बनाएंगे मालामाल
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की कुंडली के दसवें भाव में शनि देव विराजमान रहेंगे। इससे आपको अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आपको वाहन आदि की भी प्राप्तइ होने की संभावना है। आप अपने करियर को लेकर जो भी निर्णय लेंगे उसमें सफल भी रहेंगे। साहसिक निर्णयों से आपको लाभ होगा। इस दौरान आपकी आय बढ़ती है और आप अधिक बचत कर सकते हैं।
तुला राशि
शनि तुला राशि के पंचम भाव में रहेगा। ऐसे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पदोन्नति कार्यों में सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें भी अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी नौकरी में बदलाव होने की भी संभावना है। आय के मामले में भी ये समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह बहुत बढ़िया समय रहेगा। इस दौरान आप बड़ी सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि
शनिदेव धनु राशि की कुंडली के तीसरे भाव में। इस दौरान आपको सफलता और उन्नति हासिल होगी। करियर में आपके जो पिछले समय से समस्याएं चल रही हैं वह सभी समस्या अब समाप्त हो जाएंगी। संतान संबंधी विषयों को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे लेकिन सब सही रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों की कुंडली के से शनि दूसरे भाव में रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। संघर्ष के बाद आपको जो सफलता मिलेगी उससे आपका मन बहुत प्रसन्न हो जाएगा। यदि आप विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके विदेश यात्रा के प्रयास सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आपका शुभ कार्यों का संयोग बनेगा। आपको कोई शुभ कार्य जो पिछले काफी समय से अटका हुआ था वह आज पूरा होने वाला है।