फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा धन लाभ

Thu, 19 Sep 2024 01:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Sep 2024 01:58 PM IST
सार

ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन, ज्ञान, संतान, शिक्षा और धार्मिक कार्यों के कारक माने जाते हैं। गुरु एक वर्ष तक किसी एक राशि में रहते हैं और अभी यह वृषभ राशि में हैं। वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है। जो अक्तूबर माह में उल्टी चाल यानी वक्री हो जाएंगे।

विज्ञापन
jupiter retrograde in taurus zodiac sign these are lucky rashi
अक्तूबर माह में गुरु ग्रह - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव डालते हैं। हर एक ग्रह निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं या फिर चाल बदलते हैं। ज्योतिष में तीन प्रमुख ग्रह शनि, राहु, और गुरु का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण होता है। शनि जहां किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, वहीं गुरु एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं और राहु किसी एक राशि में डेढ़ साल तक रहते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा ये ग्रह इसी अवधि के दौरान अपनी स्थिति में बदलाव भी करते हैं। यानी ग्रह समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल्द ही गुरु ग्रह की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन, ज्ञान, संतान, शिक्षा और धार्मिक कार्यों के कारक माने जाते हैं। गुरु एक वर्ष तक किसी एक राशि में रहते हैं और अभी यह वृषभ राशि में हैं। वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है। जो अक्तूबर माह में उल्टी चाल यानी वक्री हो जाएंगे। गुरु 09 अक्तूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर वक्री हो जाएंगे जो 4 फरवरी तक रहेंगे। गुरु के वक्री होने पर कुछ राशि के जातकों के जीवन पर बुरा प्रभाव तो कुछ को धन लाभ और सफलताएं मिल सकती हैं। 

jupiter retrograde in taurus zodiac sign these are lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
गुरु वृषभ राशि के जातकों के लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में गुरु का वक्री होना आपके लिए अच्छा रहेगा। वक्री गुरु आपके मान-सम्मान, यश, कार्यक्षेत्र और धन में वृद्धि कराएंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो काम पिछले कई दिनों से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। जीवन में अच्छी तरक्की मिलेगी। उच्च पदों पर आसीन होंगे। जो लोग किसी के साथ बिजनेस में पार्टनर हैं उन्हे अच्छा लाभ होगा। वहीं वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। 
jupiter retrograde in taurus zodiac sign these are lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हे विशेष तरह का लाभ और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भविष्य की योजनाएं कारगर साबित होंगी। व्यापार में अच्छा लाभ और आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter retrograde in taurus zodiac sign these are lucky rashi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना आपको भाग्यशाली बनाएगा। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय और शांति रहेगी। सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन के हर एक क्षेत्र में कोई न कोई उपलब्धि जरूर मिलेगी। सेहत में अच्छा सुधार और कुछ बड़े प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed