फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Gochar 2023: आज से कुंभ राशि में शनि, इन राशियों पर शुरू हुई साढ़ेसाती और ढैय्या

Tue, 17 Jan 2023 08:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Jan 2023 08:33 AM IST
विज्ञापन
Shani Gochar 2023 Shani Transit in Kumbh Rashi After 30 Years Know These Zodiac Signs Effects News in HIndi
shani gochar 2023: साल 2023 में शनि ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। - फोटो : अमर उजाला
मृत्युलोक के दंडाधिकारी और ग्रहों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले भगवान शनि 17 जनवरी की सायं 6 बजकर 02 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की ही राशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। इसी के साथ धनु राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त और मीन राशि वालों की साढ़ेसाती का शुभारंभ हो जाएगा। साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों से बचना है तो अच्छे कर्म करें, छल कपट से दूर रहने का प्रयास करें। कुंभ राशि में शनि के प्रवेश का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
Shani Gochar 2023 Shani Transit in Kumbh Rashi After 30 Years Know These Zodiac Signs Effects News in HIndi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शनिदेव बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। यूं समझिए कि इनका यह राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। कार्य व्यापार में उन्नति होगी किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। शनिदेव से संबंधित और सुखद लाभ प्राप्ति के लिए शनि के वैदिक मंत्र अथवा स्तोत्र का पाठ करें।
Shani Gochar 2023 Shani Transit in Kumbh Rashi After 30 Years Know These Zodiac Signs Effects News in HIndi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए शनिदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। माता-ता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के बड़े टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह फल अति अनुकूल रहेगा। शनिदेव की कृपा हमेशा प्राप्त होती रहे इसके लिए शनि स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Gochar 2023 Shani Transit in Kumbh Rashi After 30 Years Know These Zodiac Signs Effects News in HIndi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव आप में साहस और पराक्रम की वृद्धि कराएगा किंतु कई बार आपका कार्य बड़ी मंदगति से होगा जिससे आप निराश भी हो सकते हैं किंतु इन सब चीजों को अपने ऊपर हावी ना होने दें सफलता आपको ही मिलेगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना हो तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। दूसरे देश की नागरिकता के लिए भी अवसर अनुकूल है शनि देव का और सुखद फल आपको मिलता रहे उसके लिए पीपल का वृक्ष लगाएं।
विज्ञापन
Shani Gochar 2023 Shani Transit in Kumbh Rashi After 30 Years Know These Zodiac Signs Effects News in HIndi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव पर गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, बेहतर रहेगा काम संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। ससुराल पक्ष से मतभेद और दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। विवाह संबंधी वार्ता मैं थोड़ा और समय लग सकता है। शनिदेव की शांति करवाना सभी कार्य बाधाओं से मुक्ति देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed