फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 अप्रैल से शनि हो रहे हैं वक्री, ये राशियां होंगी मालामाल और इनका होगा भाग्योदय

Sun, 15 Apr 2018 09:39 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Apr 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
shani will change position and what effects of all zodiac signs
shani dev

पाप का कारक माने जाने वाले ग्रह शनि 18 अप्रैल 2018 को वक्री होने जा रहे हैं। जो 6 सितंबर तक इस अवस्था में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार शनि प्रत्येक साल वक्री होते हैं। वक्री होने का मतलब ग्रह का उल्टा चलना और मार्गी का अर्थ सीधा चलना होता है। शनि कुल मिलाकर 142 दिनों तक वक्री रहेगा इसके बाद मार्गी होंगे। शनि के वक्री होने से सभी राशियों पर कैसा असर होने वाला है आइए जानते हैं 

shani will change position and what effects of all zodiac signs

मेष राशि: शनि के नवम भाव में रहने से मेष राशि वाले लोगों के करियर की रफ्तार धीमी रहेगी। जून तक आपके करियर में धीमी गति से उन्नति होगी और फिर इसके बाद अक्टूबर तक करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी।


 
shani will change position and what effects of all zodiac signs
वृष राशि
वृषभ राशि: इस साल शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। इस दौरान पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पिता के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। बच्चों और दोस्तों के साथ रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे और सभी को साथ लेकर चलना होगा। सावधान रहें, शनि के कारण हानि हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani will change position and what effects of all zodiac signs
मिथुन राशि

मिथुन राशि: शनि की यह स्थिति इस वर्ष आपको मिश्रित परिणाम दिलाएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करेंगे। इसकी बदौलत कार्य स्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अदालती या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कई शुभ समाचार मिलेंगे। आप लगातार सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

विज्ञापन
shani will change position and what effects of all zodiac signs
कर्क राशि

कर्क राशि: कानूनी विवाद सामने आ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ध्यान रखें। इस दौरान पारिवारिक मामलों में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी के साथ भी विवाद गहरा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed