फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Chandra Yuti 2025: शनि-चंद्र की युति से बनेगा खतरनाक विष योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 15 Jul 2025 12:56 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Jul 2025 12:56 PM IST
सार

16 जुलाई को चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने से विष योग का निर्माण होगा, क्योंकि मीन राशि में पहले ही शनिदेव विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बनता है।

विज्ञापन
Shani Chandra Yuti 2025 Vish Yog Negative Impact On These Zodiac Sign Vish Yog Horoscope Prediction in Hindi
कुंडली में विष योग - फोटो : adobe stock

Shani Chandra Yuti 2025 : ग्रहों का समय-समय पर चाल बदलने के कारण कई तरह के शुभ योग भी बनते हैं और अशुभ योग भी। शुभ योग बनने पर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, धन में वृद्धि और मानसिक शांति मिलती है, वहीं अशुभ योग बनने पर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती हैं। 16 जुलाई को चंद्रमा के मीन राशि में गोचर करने से विष योग का निर्माण होगा, क्योंकि मीन राशि में पहले ही शनिदेव विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा और शनि की युति से विष योग बनता हैं। आपको बता दें कि इसके पहले चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग बना था, इसे भी अशुभ योग माना जाता है। 13 जुलाई लेकर 15 जुलाई तक चंद्रमा के कुंभ राशि में गोचर करने के कारण ग्रहण योग बना था। अब इसके बाद चंद्रमा और शनि की युति मीन राशि में होने से विष योग बनेगा। ज्योतिष में ग्रहण और विष योग को अशुभ माना जाता है। इसके दुष्प्रभावों के कारण कई जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्य में तरह-तरह की बाधाएं आती हैं। आइए जानते हैं विष योग बनने के कारण किन-किन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। 



पढ़ें- आज का राशिफल

Shani Chandra Yuti 2025 Vish Yog Negative Impact On These Zodiac Sign Vish Yog Horoscope Prediction in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि-चंद्रमा की युति होने से बना विष योग अच्छा नहीं रहेगा। नुकसान होने की संभावना है। आपकी राशि में यह विष योग कुंडली के 12वें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेफिजूल के कामों में धन खर्च होने से आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी खराब हो सकती है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के सिललिसे में आपको दूर की थका देने वाली यात्राएं होंगी। मेष राशि वालों को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे बने बनाए कार्यों में अड़चनें आएंगी। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में हैं उनको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज को लेकर मन में तनाव रहेगा। 

12 Zodiac Signs: ज्योतिष में 12 राशियां ही क्यों होती है? समझें ग्रहों और ज्योतिर्लिंगों से इसके संबंध

Shani Chandra Yuti 2025 Vish Yog Negative Impact On These Zodiac Sign Vish Yog Horoscope Prediction in Hindi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत कष्टकारी साबित हो सकते हैं क्योंकि चंद्रमा-शनि की युति मीन राशि में होने से बना विष योग आपके लिए बहुत नुकसानदायक सिद्ध होगा। यह विष योग आपकी राशि से साहस और पराक्रम के भाव में बन रहा है। इस कारण आपके साहस में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान छोटे भाई-बहनों संग मतभेद उभर सकते हैं। आपका कोई रोग उभर सकता है और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ेगा। 

Shani Dev Margi 2025: शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों के करियर और धन में दिखेगा उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Chandra Yuti 2025 Vish Yog Negative Impact On These Zodiac Sign Vish Yog Horoscope Prediction in Hindi
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा-शनि की युति अच्छी नहीं मानी जाएगी। यह विष योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनका किसी के साथ मतभेद उभर सकता है। लेकिन आपको इसमें थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचना होगा। आपके फिजूल के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed