फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev Margi 2025: शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग, इन 3 राशियों के करियर और धन में दिखेगा उछाल

Mon, 14 Jul 2025 02:00 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 14 Jul 2025 02:00 PM IST
सार

शनि देव के मार्गी होने पर यह स्थिति कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और राजयोग का निर्माण करेगी। खासकर तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं ये तीन राशियां कौन सी हैं...

विज्ञापन
Shani dev margi in meen rashi 2025 these zodiac sign will be success due to dhan rajyog
शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग - फोटो : adobe

Shani Dev Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्म, आयु, बाधा, न्याय, श्रम, रोग, पीड़ा, कर्मचारी, खनिज, तेल और सेवा कार्यों का कारक माना गया है। शनि की चाल जीवन में गहरा असर डालती है। शनि देव कभी वक्री होकर बाधाएं पैदा करते हैं, तो कभी मार्गी होकर जीवन में शुभ बदलाव लाते हैं। इस वर्ष के अंत (29 नवंबर 2025) में शनि देव मार्गी हो रहे हैं। मार्गी होने पर यह स्थिति कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और राजयोग का निर्माण करेगी। खासकर तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं ये तीन राशियां कौन सी हैं...



Mangal Gochar: कन्या राशि में मंगल का गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का वरदान
Chandra Ast in Sawan: सावन महीने में चंद्रमा कर्क राशि में 3 दिन तक अस्त, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

Shani dev margi in meen rashi 2025 these zodiac sign will be success due to dhan rajyog
वृष राशि - फोटो : amar ujala

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव की यह स्थिति अत्यंत शुभ रहने वाली है। शनि देव आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान यानी लाभ भाव में मार्गी होंगे, जो आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का स्थान माना जाता है। साथ ही वे दशम भाव के स्वामी भी हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपकी आमदनी बढ़ सकती है, नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है और व्यापार में लाभकारी साझेदारियां बन सकती हैं। कला, साहित्य या रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

Shani dev margi in meen rashi 2025 these zodiac sign will be success due to dhan rajyog
तुला राशि  - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के लिए शनि देव छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं, जो रोग, ऋण और शत्रुओं से संबंधित होता है। यह समय आपके लिए कानूनी मामलों और गुप्त शत्रुओं पर विजय दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों का अवसर मिल सकता है। व्यापार विस्तार के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। शनि पंचम और चतुर्थ भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस दौरान आप वाहन या प्रॉपर्टी की खरीद कर सकते हैं। साथ ही संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani dev margi in meen rashi 2025 these zodiac sign will be success due to dhan rajyog
धनु राशि - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव चतुर्थ भाव में मार्गी होंगे, जो घर, माता, स्थायी संपत्ति और मानसिक शांति से जुड़ा है। इस समय पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त हो सकता है और नई परियोजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग और वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त होगी। शनि आपकी राशि से द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी भी हैं, जिससे बोलचाल में प्रभाव बढ़ेगा, आत्मबल मजबूत होगा और साहस में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं।

विज्ञापन
Shani dev margi in meen rashi 2025 these zodiac sign will be success due to dhan rajyog
शनि देव के मार्गी होने से बनेगा धन राजयोग - फोटो : adobe stock
शनि देव का मार्गी होना वृष, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ सकता है। यह समय आपके लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का है। कर्म के देवता शनि अब आपकी मेहनत का फल देने के लिए तैयार हैं।
 

Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें वृषभ राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed