{"_id":"6ac8c881014f3f68d6030510","slug":"shani-amavasya-2026-sarvpitru-amavasya-surya-chandra-yuti-these-zodiac-sign-be-alart-2026-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य-चंद्र की युति, इन राशियों के लिए रहेंगे मुश्किल भरे दिन और नुकसान की आशंका","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य-चंद्र की युति, इन राशियों के लिए रहेंगे मुश्किल भरे दिन और नुकसान की आशंका
Fri, 09 Oct 2026 04:27 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:27 PM IST
सार
सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य-शनि की युति होने से कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
सूर्य- चंद्रमा की युति
- फोटो : अमर उजाला
कल, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन पर 15 दिनों से चलने वाला पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन जिन लोगों को अपने पितरों की मृत्यु की तिथि मालूम नहीं होती वे सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं। ज्योतिषीय नजरिए से भी सर्वपितृ अमावस्या बहुत ही खास रहने वाली है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की युति कन्या राशि में होगी, जिससे अमावस्या योग का निर्माण होगा। इस युति से कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानियों में वृद्धि, बीमारियां बढ़ने लगती है। कल से दिन अमावस्या योग बनने से कुछ राशि वालों को बहुत ही सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
Trending Videos
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह अमावस्या योग एक साथ कई तरह की गलतियों में वृद्धि करा सकता है। सूर्य-चंद्रमा की युति से आपके ऊपर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और बेफिजूल के खर्चेों में इजाफा होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इस दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ज्यादा भागदौड़ करने से आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

सर्वपितृ अमावस्या 2026: खास संयोग पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य-चंद्रमा की युति से बना अमावस्या योग आपकी परेशानियों को बढ़ सकता है। मानसिक परेशानियों में इजाफा होगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको ज्यादा धन हानि होने की संभावना है। आपको किसी तरह से जल्दबाजी में काम करने से बचना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अमावस्या योग आपके सप्तम भाव में बनेगी जिससे आपको बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार में साझेदार संग पार्टनर में धोखा मिल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी को धन उधार देना से आपको बचना होगा।आने वाले 20 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, कई मामलों में होगा अचानक धन लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
मीन राशि वालों के लिए अमावस्या योग आपके सप्तम भाव में बनेगी जिससे आपको बिजनेस में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। व्यापार में साझेदार संग पार्टनर में धोखा मिल सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी को धन उधार देना से आपको बचना होगा।