फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Transit: साल 2025 में शनिदेव की बदलेगी चाल, इन राशि वालों पर होगी शनि की टेढ़ी नजर

Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2025 in pisces zodiac sign shani ka rashi parivartan these zodiac sign will be faced problems
शनिदेव मीन राशि में 02 जून 2027 तक रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Saturn Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी शनि अपनी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर रहता है। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। यह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं जिस कारण से जिन राशियों के ऊपर शनि का प्रभाव रहता है वह लंबे समय तक रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को न्याय का देवता माना गया है। यह व्यक्ति को कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि एक राशि में दोबारा आने के लिए करीब 30 वर्ष का समय लेते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और इस पूरे साल इसी राशि में रहेंगे। शनि 29 मार्च 2025 को अपनी स्वराशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि मीन राशि में 02 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशियों से साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तो वहीं कुछ पर शुरू भी जाएगी और परेशानियों में वृद्धि हो जाएगी। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में गोचर करने से किन राशियों की मुश्किले बढ़ेंगी।

saturn transit 2025 in pisces zodiac sign shani ka rashi parivartan these zodiac sign will be faced problems
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
29 मार्च 2025 को शनि के मीन राशि में परिवर्तन करते ही मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती आरंभ हो जाएगी। ऐसे में शनि का मीन राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित नहीं होगा। परेशानियों में वृद्धि होगी और आय में गिरावट देखने को मिलेगी। किसी भी काम में सफलता बहुत ही मेहनत करने पर मिलेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि आपके बारहवें भाव में विराजमान होंगे। मेष राशि के जातकों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर में कुछ सदस्यों के साथ तनाव हो सकता है और सेहत में गिरावट देखने के मिल सकती है। धन हानि होने की संभावना है। आपके शत्रुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल सकता है। किसी भी कार्य को करने से पहले आपको कई बार सोच-विचार करना होगा। 
saturn transit 2025 in pisces zodiac sign shani ka rashi parivartan these zodiac sign will be faced problems
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दबाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। आपको धन हानि हो सकती है इसी के साथ आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर भी हो सकती है। जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग उच्च शिक्षा में उनको भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2025 in pisces zodiac sign shani ka rashi parivartan these zodiac sign will be faced problems
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि के राशि परिवर्तन करने से कुंभ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अभी कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में आपको ज्यादा सतर्क रहना होगा। आपके बेवजह के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed