फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2024: शनि की बदलने वाली है चाल, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Fri, 17 May 2024 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
shani vakri in kumbh rashi from 29 june these zodiac signs will be lucky
कुंभ राशि में शनि होंगे वक्री - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और चाल का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के गोचर का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह का प्रभाव व्यक्ति के ऊपर पड़ता है। सभी ग्रहों में शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और चंद्रमा सबसे तेज गति से एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनिदेव एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। यह जातकों को उनको द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। यह तुला राशि में उच्च के और मेष राशि में नीच के माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि जब भी अपनी राशि में बैठते हैं या फिर उच्च राशि में होते हैं तो सबसे अच्छा फल प्रदान करते हैं। 



शनिदेव अभी अपनी स्वयं की राशि और मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। 29 जून 2024 को रात 11 बजकर 49 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे,जहां 15 नवंबर 2024 तक वक्री रहेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह आगे चलने के बजाय उल्टा चलता है तो वक्री चाल कहा जाता है। शनि के वक्री होने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। 

May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

shani vakri in kumbh rashi from 29 june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनिदेव का वक्री होना लाभदायक रहने वाला होगा। अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलेगा और नई योजनाओं पर काम में प्रगति होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। परिवार संग कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक संपन्नता आएगी। 
shani vakri in kumbh rashi from 29 june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शनि का वक्री होना वृषभ राशि के जातकों के लिए वरदान से कम नहीं है। आपके जो काम अधूरे थे वे अब पूरे होंगे और परेशानियां खत्म होंगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सारे काम समय पर संपन्न होंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। इस राशि के जातकों को संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और धन लाभ के अवसरों बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri in kumbh rashi from 29 june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि की चाल में बदलाव आने से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। शनि का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए वरदान से कम नहीं है। आपको अपने करियर और कारोबार में अच्छे अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। आमदनी में इजाफा होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुर संबंध बने रहेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed