फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के राशि परिवर्तन करते ही इस पापी ग्रह से हुई युति, 18 साल बाद बना महासंयोग, जानें राशियों पर प्रभाव

Tue, 01 Apr 2025 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 02:05 PM IST
सार

29 मार्च को सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि करीब 30 वर्षों बाद दोबारा से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। शनि के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करते ही 18 साल बाद महासंयोग का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन
saturn rahu conjunction in pisces horoscope these zodiac sign get more lucky and profit
शनि राहु की युति मीन राशि में होने से इन राशियों को लाभ - फोटो : amar ujala

साल 2025 का मार्च का महीना ज्योतिष शास्त्र के आधार पर बहुत ही खास रहा। 29 मार्च को सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह शनि करीब 30 वर्षों बाद दोबारा से मीन राशि में प्रवेश कर लिया है। शनि के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करते ही 18 साल बाद महासंयोग का निर्माण हुआ है। दरअसल वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं। ग्रहों की युति से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि राहु अभी मीन राशि में विराजमान हैं और शनि के भी मीन राशि में प्रवेश करने के साथ शनि-राहु की युति मीन राशि में बन रही है। हालांकि ज्योतिष में शनि-राहु की युति को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ संबंधों के चलते कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित हो सकता है।

saturn rahu conjunction in pisces horoscope these zodiac sign get more lucky and profit
राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि के मीन राशि में गोचर करने से राहु के साथ युति का लाभ बहुत ही सकारात्मक साबित होगा। आपकी की कुंडली में यह युति चौथे भाव यानी केंद्र के स्थान पर हुआ है। ऐसे में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद, मकान और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। जो लोग जमीन-जायदाद से जुड़े हुए हैं उनका अच्छा लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहतन का अच्छा फल आपको मिलेगा। कार्य में लगातार सफलता मिलने के योग हैं।  

Shani Dev: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव, देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

saturn rahu conjunction in pisces horoscope these zodiac sign get more lucky and profit
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मीन राशि में शनि-राहु की युति मिथुन राशि के जातकों को अच्छा फल देने में बाध्य होगा। अब से आपके कार्यक्षेत्र में रुकावटें दूर होंगी। करियर-कारोबार में आपको नए-नए अवसर मिलेंगे। जो लोग बेरोजगार उनके लिए नौकरी के बेहतर अवसर हाथ लग सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले समय में वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

Monthly Horoscope April: कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल



 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn rahu conjunction in pisces horoscope these zodiac sign get more lucky and profit
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि और राहु का संयोग अच्छा साबित होगा। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कोई बड़ा काम आपका सफल हो सकता है। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग किसी न किसी कारोबार से संबंधित हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ज्यादा लाभ प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। 

Lucky Rashifal: इस सप्ताह वृषभ समेत इन तीन राशि वालों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, हर क्षेत्र में होगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed