Monthly Horoscope April: आज (01 April) से नया अंग्रेजी माह अप्रैल की शुरुआत हो गई है। अप्रैल का महीना बहुत ही खास रहने वाला है, क्योंकि इस माह के शुरुआत में ही हिंदू कैलेंडर का नववर्ष विक्रम संवत् 2082 भी शुरू हो चुका है। वहीं ढाई साल बाद न्याय और कर्मफलदाता शनि अप्रैल माह के शुरुआत होने से दो दिन पहले राशि परिवर्तन कर चुके हैं, जिसका प्रभाव आने वाले कुछ साल और अप्रैल में जरूर दिखाई देगा। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि भी जारी है। जहां नौ दिनों तक माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। वहीं अप्रैल माह में बड़े ग्रहों की स्थितियों पर नजर डाले तो बदलाव देखने को मिलेगा। इस माह ग्रहों के राजा सूर्यदेव अपनी उच्च राशि में मेष में आ जाएंगे. शुक्र का भी चाल में बदलाव होगा, मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा सूर्य, शुक्र, बुध और राहु की युति से शुभ योग को भी निर्माण होगा। अप्रैल माह में ग्रहों की स्थितियों के निर्माण से कुछ राशियों के किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक अप्रैल का महीना कैसा रहेगा।
2 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष मासिक राशिफल
अप्रैल महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। भागदौड़ ज्यादा रहने वाली हैं, लेकिन इसका आपको फायदा भी मिलेगा। धन लाभ के अवसरों मे वृद्धि होगी। नौकरी में नया कुछ हासिल करने में कामयाब होंगे। निवेश से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शनि के मीन राशि में गोचर करने के कारण मेष राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो चुकी है। ऐसे में आपको कुछ मामलों में सावधान रहना होगा।
3 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ मासिक राशिफल
अप्रैल माह में वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निवेश से आपको अच्छा रिर्टन हासिल होगा। कमाई के कई स्त्रोत बन सकते हैं जिसमें आपको अचानक धन लाभ भी शामिल है। परिवार और प्रेम संबंधों में मिठास इस पूरे महीने रहने वाला होगा। नौकरी में प्रमोशन और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
4 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन मासिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना कार्यो में सफलता प्राप्त रहने वाला साबित होगा। अवसरों में वृद्दि होगी। लंबी यात्राओं का योग बन रहा है। व्यापार में फायदा और योजनाएं इस महीने कामयाब हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
5 of 13
अप्रैल मासिक राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क मासिक राशिफल
यह महीना कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। कुछ कामों में जल्दी सफलता मिलेगी वहीं कुछ में बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में इजाफा हो सकता है ऐसे में आपको ज्यादा सावधान रहना होगा। इस पूरे माह आपको अपने पर संयम भी रखना होगा नहीं तो वाद-विवाद की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।