{"_id":"67eb952fea206260f905f301","slug":"shani-dev-showers-his-blessings-on-people-born-on-these-3-dates-blesses-these-people-with-happiness-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shani Dev: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव, देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
Shani Dev: इन 3 तारीखों पर जन्मे लोगों पर कृपा बरसाते हैं शनिदेव, देते हैं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
Tue, 01 Apr 2025 12:57 PM IST
दीक्षा पाठक
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:57 PM IST
सार
Saturn Lucky Number: शनि देव यूं तो सख्त होते हैं, लेकिन जिस पर भी कृपा बरसाते हैं, उसे अपार सफलता और समृद्धि भी देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तारीखों और लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शनि भगवान के प्रिय हैं और शनि देव हमेशा ही इन तारीख पर जन्मे लोगों पर अपनी कृपा बरसाते रहते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
शनिदव की प्रिय तारीख
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के नाम से जाना जाता है। साथ ही वह न्याय के देवता नाम से भी लोकप्रिय हैं। कहा जाता है कि जिस पर शनि देव की कृपा होती है वह राजा बन जाता है। हालांकि, शनिदेव का प्रकोप भी जिस पर पड़ता है वह व्यक्ति पूरी तरह से कंगाल हो जाता है और उसे धनहानि और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। शनि देव यूं तो सख्त होते हैं, लेकिन जिस पर भी कृपा बरसाते हैं, उसे अपार सफलता और समृद्धि भी देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन तारीखों और लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शनि भगवान के प्रिय हैं और शनि देव हमेशा ही इन तारीख पर जन्मे लोगों पर अपनी कृपा बरसाते रहते हैं। आइए जानते हैं।
1. अंक 8 से जुड़ी तारीखों के लोग
शनि देव के प्रिय तारीखों में अंक 8 से जुड़ी तारीखों के लोग भी आते हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो समझ लीजिए कि शनिदेव का सीधा प्रभाव आपकी जिंदगी पर रहता है। ये अंक शनि ग्रह से जुड़े होते हैं, इसलिए इन तारीखों पर जन्मे लोग मेहनती होते हैं। हालांकि, इन्हें जीवन में संघर्षों से गुजरना पड़ता है, लेकिन जब सफलता मिलती है, तो यह रंक से राजा बन जाते हैं।
2. शनिवार को जन्मे लोग
शनिदेव का दिन शनिवार होता है। ऐसे में अगर आप शनिवार के दिन पैदा हुए हैं तो जन्मजात ही शनिदेव के प्रिय हैं। कहा जाता है कि शनिवार के दिन जन्मे लोगों का स्वभाव गंभीर होता है और वह परिश्रम करने में भी निपुण होते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि देव शुभ स्थिति में है, तो आपको बड़े अवसर और अपार सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
3. मकर और कुंभ राशि के लोग
कहा जाता है कि शिन देव की प्रिय राशियां मकर और कुंभ होती हैं। क्योंकि यह दोनों ही राशियां शनिदेव के शासन में आती हैं। इन राशियों के लोगों का स्वभाव मेहनती और आत्मनिर्भर होता है। इन्हें जीवन में भले ही संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन जब सफलता मिलती है, तो ये असीम ऊंचाइयों को छूते हैं।
4. साढ़े साती और ढैय्या के दौरान सत्कर्म करने वाले लोग
बता दें कि इन दिनों मीन राशि पर शनि देव की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैय्या का प्रभाव होता है, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अगर इस दौरान भी लोग ईमानदारी, मेहनत और सेवा भाव को अपनाते हैं, तो शनि देव इन्हें खूब फल देते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।