{"_id":"67b047de7e41f9e0e7035da0","slug":"saturn-mars-combination-and-make-navpancham-rajyog-these-zodiac-sign-will-be-shine-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनि-मंगल के योग से बनेगा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनि-मंगल के योग से बनेगा शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ
Sat, 15 Feb 2025 02:34 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:34 PM IST
सार
शनि और मंगल के संयोग से होली के बाद नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है। शनिदेव अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में हैं।
विज्ञापन
नवपंचम राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर करने से कई तरह के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होता है। सभी 9 ग्रहों में कुछ ग्रह बहुत ही सौम्य होते हैं जबकि कुछ ग्रह क्रूर ग्रहों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे ही दो ग्रह शनि और मंगल हैं। ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का कारक ग्रह माना जाता है जबकि मंगल को युद्ध का कारक ग्रह माना जाता है। शनि और मंगल के संयोग से होली के बाद नवपंचम राजयोग का निर्माण होने वाला है। शनिदेव अभी अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 5 अप्रैल को शनि और मंगल दोनों ही ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे। इस तरह तरह से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। मंगल और शनि के संयोग से बनने वाला यह योग कुछ राशि वालों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए बुरा रहने वाला हो सकता है। आइए जानते हैं नवपंचम राजयोग से किन-किन राशि वालों को फायदा मिल सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
शनि और मंगल के कारण बनने वाला नवपंचम राजयोग मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। होली के बाद मेष राशि वालों के भाग्य में अच्छा खासा बदलाव होने के संकेत हैं। इस राशि के लोगों को लंबे समय बाद कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्यों का अच्छा साथ आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, वहीं बेरोजगार सदस्यों को भी नौकरी के अवसर मिलने के अच्छे संकेत हैं। व्यापार में वृद्धि और मुनाफा प्राप्त हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के अवसरों में वृद्धि होगी।
सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य- शनिदेव हुए मारकेश, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए होली के बाद बनने वाला नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभफलदायी साबित होगा। सुख-साधनों और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा बल मिलेगा। परिवार के सगे-संबंधियों और सदस्यों के बीच अच्छा समय बीतेगा। करियर-कारोबार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और तरक्की मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियां और मनमुटाव में कमी आ सकती है।
Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग अच्छा साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और करियर में अच्छा मुकाम हासिल होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। समाज में मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हे मुनाफा प्राप्त होने के शुभ संकेत हैं।