फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saturn conjunction in kumbh make markesh these zodiac sign will be carefull

सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य- शनिदेव हुए मारकेश, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Thu, 13 Feb 2025 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Feb 2025 02:46 PM IST
सार

surya shani yuti 2025: इस समय कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति बनी हुई है जिससे मारकेश दोष बना हुआ है। इस दोष से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 

विज्ञापन
saturn conjunction in kumbh make markesh these zodiac sign will be carefull
सूर्य-शनि की युति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह सभी 12 राशियों में एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं, जिसके फलस्वरूप समय-समय पर यह अपने शत्रु और मित्र ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। ग्रहों के मित्र ग्रहों के साथ युति करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है जबकि शत्रु ग्रहों के साथ युति होने पर अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि इस समय सूर्य और शनि की कुंभ राशि में युति होने से मारकेश नाम का अशुभ योग बना हुआ है। 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ में प्रवेश कर लिया है, जहां पर पहले से ही शनिदेव विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और सूर्य की आपस में शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में शनि और सूर्य के एक साथ आने पर दोनों ही ग्रह मारकेश के प्रभाव में आ गए हैं। मारकेश के असर से कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन


कुंडली में मारकेश की दशा के लिए दूसरा, सातवां, छठा, अष्टम और द्वादश भाव का विचार किय जाता है। आपको बता दें कि जन्म कुंडली के आठवें भाव से जातक की आयु का विचार किया जाता है। कुंडली के छठे भाव से जातक के रोग का विचार और कुंडली के दूसरे और सप्तम भाव से मारक और मृत्यु का विचार किया जाता है। वहीं कुंडली के बारहवें भाव से व्यय का विचार किया जाता है। सूर्य-शनि के मारकेश होने से आइए जानते हैं किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


कर्क राशि 
- कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि की युति अच्छा नहीं कहा जा सकता है।
- यह युति मारकेश होने से कर्क राशि वालों के लिए परेशानियों में वृद्धि करा सकता है।
- कर्क राशि वालों के लिए मारकेश शनि और सूर्य दोनों ही मृत्यु स्थान पर होने से आपको इस दौरान सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
- वाहन चलाने में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो दुर्घटना के योग बन रहे हैं। 
- इस दौरान कर्क राशि के जातकों को कोई भी नया काम करने से बचना होगा। 

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या राशि
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सूर्य-शनि की युति से कन्या राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
- कन्या राशि के जातकों की कुंडली में बना मारकेश आपके छठे भाव में बना है। ऐसे में रोग और शत्रु बढ़ सकते हैं। 
- आपका कोर्ट-कचहरी में चल रहे वाद-विवाद का निपटारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 
- कन्या राशि वालों को अपने धन का निवेश बहुत ही सोच-समझकर करना होगा। 

Gajkesari Yog 2025: होली से पहले बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ

धनु राशि 
- मारकेश योग धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 
- धनु राशि के जातकों के लिए शनि मारकेश और सूर्य भाग्येश होकर तीसरे भाव में विराजमान हैं। 
- धन संबंधित परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। 
- नौकरी-कारोबार में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed