फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri Budh Uday: इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय, इन पांच राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार

Sat, 15 Feb 2025 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

Budh Uday: महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस महाशिवरात्रि बुध के शनि की राशि कुंभ में उदय होने से कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन
Mahashivratri Budh Uday 2025 these five zodiac signs may get good news Details Inside disprj
इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय - फोटो : अमर उजाला

Impact Of Budh Uday On These Zodiac Signs: महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन जो भी महादेव की उपासना करता है, उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन देशभर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।


यह महाशिवरात्रि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस महाशिवरात्रि बुध ग्रह  शनिदेव की  राशि कुंभ में उदय होंगे। इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कुंभ में बुधदेव के उदय होने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।
 

Mahashivratri Budh Uday 2025 these five zodiac signs may get good news Details Inside disprj
इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
इस बार की महाशिवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाली है। जिन लोगों के घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रहे हैं या फिर पैसों की तंगी चल रही है, उन्हें महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। यही नहीं, पढ़ाई में जो छात्र कमजोर हैं, उनके इस कार्य में लिए गए फैसले काफी फलदायक होने वाले हैं। वृषभ राशि के बच्चे माता-पिता के साथ खुशहाल पल भी बिताएंगे।
 
Mahashivratri Budh Uday 2025 these five zodiac signs may get good news Details Inside disprj
इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
महाशिवरात्रि के दिन बुध का उदय मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दिन आपके लिए फैसले काफी फलदायक होंगे। छात्रों को करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। इस दिन दूर की यात्रा का प्लान भी बन सकता है। जो लोग लंबे समय से विवादों में फंसे हुए है, उन्हें इससे मुक्ति मिलने के आसार दिख रहे हैं। इस दिन आपको गुरु और बड़ों का भी पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri Budh Uday 2025 these five zodiac signs may get good news Details Inside disprj
इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
महाशिवरात्रि का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी काफी शुभ होने वाला है। यह दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक परिवर्तन लेकर आने वाला है। इस दिन लंबे समय से आ रही घर-परिवार की पुरानी समस्याएं भी सुलझ सकती है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके विवाह या जीवनसाथी पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Mahashivratri Budh Uday 2025 these five zodiac signs may get good news Details Inside disprj
इस महाशिवरात्रि पर होगा बुध का उदय - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध का कन्या राशि में उदय शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह आपको नई ऊर्जा प्रदान कर सकता है और साथ ही स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे सकता है।  हालांकि, इस दिन आप करियर में आ रही  समस्याओं से जूझ सकते हैं, लेकिन आप इसे आसानी से संभाल लेंगे। अगर आप किसी पुराने कानूनी मामलों में उलझे हुए हैं तो आपको इससे भी मुक्ति मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed