Rashifal 2026: साल 2026 ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद शुभ है, जिसका व्यापाक प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देगा। दरअसल, साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति, सूर्य, मंगल और राहु-केतु जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की इस चाल से कई शुभ युति और राजयोग का निर्माण भी होगा। हालांकि, इन सभी में शनि का गोचर बेहद खास है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान है। साल 2026 में भी वह इसी राशि में रहेंगे। परंतु शनि अपने प्रभाव व अन्य ग्रहों के साथ मिलकर कुछ राशियों को विशेष लाभ पहुंचा सकते हैं। उनके प्रभाव से कुछ राशि वालों के साल 2026 में अटके कार्य पूरे होंगे और उन्हें करियर में उन्नति भी मिल सकती हैं। इसके अलावा साल 2026 में उन्हें व्यापार में अप्रत्याशित लाभ और कई मनचाही यात्राओं के भी अवसर प्राप्त होंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में किन राशियों पर शनि की विशेष कृपा बनी रहेगी।
Rashifal 2026: नए साल में शनि देंगे जबर्दस्त रिजल्ट, फिरने वाले हैं इन राशियों के दिन
Rashifal 2026: साल 2026 ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद शुभ है, जिसका व्यापाक प्रभाव 12 राशियों पर दिखाई देगा। दरअसल, साल 2026 में देवगुरु बृहस्पति, सूर्य, मंगल और राहु-केतु जैसे महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों की इस चाल से कई शुभ युति और राजयोग का निर्माण भी होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी और मानसिक तनाव कम होगा। नए साल में आपके कुछ नए प्रोजेक्ट बनेंगे, जिससे लाभ और एक नई पहचान मिलेगी। धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। कोई नया वाहन घर लेकर आ सकते हैं। हालांकि, 2026 में करियर को लेकर कई बदलाव सामने आएंगे।
यह समय आपकी उन्नति और नए अवसरों का लाभ मिलने की संभावना को बढ़ाएगा। इस दौरान जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नए पद मिलने की पूरी संभावना है। वृषभ राशि वालों के सामाजिक स्तर पर नए संबंध बनेंगे। यात्रा पर जाने के योग है। इस दौरान व्यापार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या मार्केटिंग आदि क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत मिलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। नए साल में आपके ऊपर नई जिम्मेदारी आएंगी, जिन्हें आप बखूबी निभा पाएंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, मिथुन राशि के जो लोग कम्युनिकेशन, मीडिया और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए समय सफलता भरा रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
नई यात्राओं पर जाने से संपर्क बनेंगे। इस समय आप नए व्यापार की शुरुआत करेंगे। घर वालों का साथ मिलेगा। इस दौरान आपके विवाह के लिए योग्य जातकों का प्रस्ताव आ सकता है। जीवन में नई शुरुआत करने के लिए साल 2026 शुभ रहेगा। शनि के प्रभाव से कर्मों का फल मिलेगा और आप धन को बचाने में भी सफल होंगे।
Monthly Horoscope November: नवंबर में धनु और मीन राशि वालों को संभलकर करने होंगे काम, पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
तुला राशि
तुला राशि वालों के प्रमोशन के योग का निर्माण होगा। शनि के प्रभाव से कोर्ट या सरकारी क्षेत्र में चल रहा मामला हल होगा। परिणाम पक्ष में आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस समय जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साल 2026 में आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेगा, जिससे जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ने से लोगों पर प्रभाव बढ़ेगा। नववर्ष में शनि के प्रभाव से रुके हुए कार्य या प्रोजेक्ट्स अब तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
काम से जुड़ी सभी यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप निवेश कर चुके हैं, उन्हें अब उसका फल मिल सकता है। विवाह के योग है। हालांकि, अगर आपके जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं, तो वह भी दूर होती नजर आएगी।
November Monthly Tarot Reading: मकर और वृषभ राशि का प्रेम जीवन रहने वाला है रोमांटिक, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।