फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2025: शुक्र का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा सभी तरह के ऐशोआराम और भौतिक सुख

Sun, 02 Nov 2025 12:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 02 Nov 2025 12:54 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, सौंदर्य, कला और ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और इच्छाओं का कारक ग्रह होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे होते हैं उनके जीवन में धन, सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Libra These Zodiac Signs Will Enjoy Luxury and Material Comforts
शुक्र राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह शुभ ग्रह माना जाता है। यह मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में राशि नीच के होते हैं। शुक्र को दो राशियां का स्वामित्व प्राप्त है वृषभ और तुला। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, सौंदर्य, कला और ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और इच्छाओं का कारक ग्रह होता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह अच्छे होते हैं उनके जीवन में धन, सुख और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आपको बता दें शुक्र ग्रह 02 नवंबर 2025 को तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के गोचर करने से कुछ राशि वालों को शुभ और अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Libra These Zodiac Signs Will Enjoy Luxury and Material Comforts
मेष राशि - फोटो : amar ujala

शुक्र का तुला राशि में गोचर का इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्रदेव दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब शुक्र का गोचर तुला राशि में होने से यह आपके सातवें भाव में संचरण करेंगे। शुक्र का अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधाओं ओर यात्रा के योग बन रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करियर के मौर्चे पर आपको नई नौकरी के अवसर हासिल हो सकते हैं। यह नौकरी विदेशों सें संबंधित हो सकती है। इस दौरान करियर में एक नए तरह के मुकाम को हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। व्यापार के लिए लिहाज से शुक्र का तुला राशि में गोचर मेष राशि वालों को अधिक से अधिक मुनाफा दिलवा सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अगर आर्थिक मोर्चे के बात करें तो आपको अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान दौस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। साथी संग कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकता है।

Guru Shukra Kendra Yog: 3 नवंबर से गुरु-शुक्र का केंद्र योग बनाएगा चमत्कार, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Libra These Zodiac Signs Will Enjoy Luxury and Material Comforts
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र पहले यानी लग्न  और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्र तुला राशि में गोचर करने से यह आपके छठे भाव में होंगे। ऐसे में आपको सुख-सुविधाओं का पूरा आनंद प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और भरपूर लाभ मिलेगा। करियर में सफलता और लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी पोजिशन मिल सकती है। व्यवसाय में नया काम होने से आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।  इस दौरान कोई बड़ी आर्थिक सफलता मिल सकती है। 

Rashifal 2026: नए साल में शनि देंगे जबर्दस्त रिजल्ट, फिरने वाले हैं इन राशियों के दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 Venus Transit in Libra These Zodiac Signs Will Enjoy Luxury and Material Comforts
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शुक्र आपके दूसरे और नवम भाव के स्वामी होकर  दूसरे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन का और नवम भाव भाग्य का होता है।  इससे शुक्रदेव आपके धन लाभ, पारिवारिक सुख और संपत्ति में वृद्धि हो सकती हैं। करियर के क्षेत्र में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में अच्छे मुनाफे की संभावना रहेगी और आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed