फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Shukra Nakshatra Gochar: एक ही दिन नक्षत्र बदलेंगे बुध और शुक्र, 4 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां

Fri, 29 May 2026 09:44 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 29 May 2026 09:44 PM IST
सार

Mercury Venus Transit 11 जून 2026 को बुध और शुक्र एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। बुध सुबह 11:30 बजे पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जबकि शुक्र दोपहर 2:11 बजे पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा। 

विज्ञापन
Rare Mercury-Venus Nakshatra Change to Bring Positive Energy for 4 Zodiac Signs in hindi
नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

Budh Shukra Nakshatra Gochar: बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध तथा सुख, प्रेम और विलासिता के प्रतीक शुक्र 11 जून 2026 को एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ग्रहों का यह बदलाव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की सोच, करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर पड़ता है। बुध सुबह 11:30 बजे पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 8 अगस्त तक वहीं रहेगा, जबकि शुक्र दोपहर 2:11 बजे पुष्य नक्षत्र में गोचर करेगा और 23 जून तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को बुध की कृपा से बुद्धिमत्ता, वाणी और व्यापार में लाभ मिलेगा, तो कुछ राशियों को शुक्र के प्रभाव से प्रेम, सुख-सुविधा और धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह ग्रह परिवर्तन सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है।


Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु ने किया मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक ये राशियां रहें अलर्ट
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान

Rare Mercury-Venus Nakshatra Change to Bring Positive Energy for 4 Zodiac Signs in hindi
रुके हुए धन की प्राप्ति या आय के नए स्रोत खुलने की संभावना बनेगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
11 जून को शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए धन की प्राप्ति या आय के नए स्रोत खुलने की संभावना बनेगी। परिवार के साथ यात्रा या सुखद समय बिताने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और जो लोग किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद और सहयोग जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा।

Rare Mercury-Venus Nakshatra Change to Bring Positive Energy for 4 Zodiac Signs in hindi
रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
बुध का गोचर सिंह राशि के लिए लाभकारी साबित होगा। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा और रिश्तों में चल रहा तनाव कम होगा। प्रेम जीवन में भी सुधार आएगा और समझदारी बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से नए अवसर प्राप्त होंगे और आय के कई स्रोत बन सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ या नई संभावनाएं मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद समाप्त होकर स्थिति आपके पक्ष में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rare Mercury-Venus Nakshatra Change to Bring Positive Energy for 4 Zodiac Signs in hindi
आत्मविश्वास और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
बुध का यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा क्योंकि यह आपकी राशि का स्वामी ग्रह भी है। आत्मविश्वास और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए सरकारी या जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार और वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ पाएंगे।

विज्ञापन
Rare Mercury-Venus Nakshatra Change to Bring Positive Energy for 4 Zodiac Signs in hindi
प्रेम संबंधों में समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय बिताने से मानसिक संतोष मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलने के योग हैं और निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। यह समय धन वृद्धि और सफलता के नए अवसर लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed