फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajyog 2025: शुक्र के वाशि और उभयचरी योग से बने 3 राजयोग, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर

Thu, 03 Jul 2025 03:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

Ubhayachari Rajyog Impact On Zodiac Sign: 100 साल बाद शुक्र ग्रह द्वारा बनाए गए तीन शुभ योगों से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। इन योगों से अचानक धन लाभ, करियर में तरक्की और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
Rajyog 2025 Shukra Planet Forms 3 Rare Rajyogas Including Vashi and Ubhayachari Lucky Zodiac Sign
shukra gochar - फोटो : adobe stock

Shukra gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल समय-समय पर ऐसे खास योग बनाती है जो जीवन में शुभ फल, तरक्की और सौभाग्य लेकर आते हैं। इस बार 100 साल के लंबे अंतराल के बाद शुक्र ग्रह ने तीन बेहद शुभ और प्रभावशाली योगों का निर्माण किया है शुभवेशी योग, शुभ वाशी योग और शुभ उभयचरी योग। ये योग राजयोग जैसे फल देने वाले माने जाते हैं।


Amarnath Yatra 2025: बोल बम के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, जानें यात्रा से जुड़ी रोचक बातें
इन दुर्लभ योगों के बनने से कुछ राशियों के लिए आने वाला समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। अचानक धन प्राप्ति, करियर में ऊँचाई, मान-सम्मान और विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इन जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक मजबूती मिलने की प्रबल संभावना है। चलिए जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं, जिन पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसने वाली है।
Chaturmas 2025: 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानें क्या करें और क्या न करें

Rajyog 2025 Shukra Planet Forms 3 Rare Rajyogas Including Vashi and Ubhayachari Lucky Zodiac Sign
इस समय नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह द्वारा निर्मित तीनों राजयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इस समय आपको अचानक से धन लाभ होने की संभावना है, साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और फाइनेंशियल प्लानिंग में स्थिरता आएगी। पारिवारिक जीवन में शांति और आपसी समझ बेहतर होगी। इस समय नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर सफलता का मार्ग खोल सकती है। आपकी योजनाएं साकार होती नजर आएंगी।

Rajyog 2025 Shukra Planet Forms 3 Rare Rajyogas Including Vashi and Ubhayachari Lucky Zodiac Sign
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अचानक धन लाभ की संभावना भी प्रबल है। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय कई मायनों में अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि लग्न के दोनों ओर शुभ ग्रहों का प्रभाव पड़ रहा है। इससे आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी उच्च पद की प्राप्ति या नई पहचान बनने के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और अचानक धन लाभ की संभावना भी प्रबल है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। जिन लोगों की योजनाएं रुकी हुई थीं, अब उन्हें गति मिलेगी। ये समय आपकी मेहनत को पहचान दिलाने वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajyog 2025 Shukra Planet Forms 3 Rare Rajyogas Including Vashi and Ubhayachari Lucky Zodiac Sign
सूर्य और गुरु की उपस्थिति से आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है क्योंकि यह राजयोग आपके कर्म स्थान में बन रहा है यानी करियर और कार्यक्षेत्र में सीधे असर डालने वाला। सूर्य और गुरु की उपस्थिति से आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। जो लोग शिक्षा, मीडिया, फैशन, हेल्थ या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष सफलता मिल सकती है। आपकी बातचीत की शैली लोगों को आकर्षित करेगी और नेटवर्किंग आपके लिए नए अवसरों का द्वार खोल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय निवेश और लाभ के नए रास्ते खोलेगा, वहीं विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed