फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Shukra Yuti 2025: शुक्र और राहु की युति से इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Thu, 16 Jan 2025 03:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2025 03:44 PM IST
सार

राहु इस समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हैं और 01 फरवरी को शुक्र भी इसी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में राहु और शुक्र की युति होगी और इसका प्रभाव कुछ राशि वालों पर जरूर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Rahu Shukra Yuti 2025 Shani Uttarabhadra Nakshatra These Zodiac Signs Will Impact News in Hindi
कुंडली में राहु की स्थिति से व्यक्ति का जीवन बहुत हद तक प्रभावित रहता है। - फोटो : अमर उजाला
Rahu Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा वक्री चाल यानी उल्टी चाल से चलते हैं और ये किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। राहु राशि परिवर्तन करने के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। राहु के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। आपको बता दें कि राहु इस समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में हैं और 01 फरवरी को शुक्र भी इसी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस तरह से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में राहु और शुक्र की युति होगी और इसका प्रभाव कुछ राशि वालों पर जरूर देखने को मिलेगा। 


Rahu Shukra Yuti 2025 Shani Uttarabhadra Nakshatra These Zodiac Signs Will Impact News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
दैत्यों के गुरु शुक्रदेव के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश आपके 12वें भाव में होने जा रहा है। इस तरह से राहु के साथ युति इसी 12 वें भाव में होने जा रही है। इस तरह से मेष राशि के जातकों को लाभ होने के अच्छे आसार दिखाई दे रहे हैं। जो लोग विवाह करने के बारे में कई महीनों से विचार कर रहे हैं उनका विवाह हो सकता है। परेशानियों का अंत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

शनि-शुक्र 28 जनवरी से बना रहे हैं शश और मालव्य राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Rahu Shukra Yuti 2025 Shani Uttarabhadra Nakshatra These Zodiac Signs Will Impact News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राहु का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ राहु की युति ग्यारहवें भाव में होगी। करियर में अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरी और व्यापार में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है। उनको सफलता हासिल हो सकती है। परिवार में घर के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति करेंगे कई बार राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Shukra Yuti 2025 Shani Uttarabhadra Nakshatra These Zodiac Signs Will Impact News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में राहु और शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। मकर राशि में राहु-शुक्र की युति आपके लिए काफी लाभकारी साबित सिद्ध होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में अच्छी सफलता हासिल करने में आपको कामयाबी मिलेगी। आपका नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। 

Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी को राहु-शुक्र की युति, इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत





 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed