फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-शुक्र 28 जनवरी से बना रहे हैं शश और मालव्य राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 16 Jan 2025 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

28 जनवरी से दो राजयोग का निर्माण होगा। शनि से शश राजयोग और शुक्र से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभफलदायी साबित होगा। 

विज्ञापन
Shash and Malavya Rajyog Will Make After 30 Years These Zodiac Signs Will Be Lucky News in Hindi
ग्रहों का संयोग - फोटो : अमर उजाला

ग्रह समय-समय पर गोचर करते हुए शुभ राजयोगों का निर्माण करते हैं। ग्रहों के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। सभी ग्रह अपने कारकत्व के अनुसार शुभ फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि 28 जनवरी को सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में और शनि पहले से स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। इस तरह से शनि के कुंभ राशि में विराजमान होने से शश राजयोग बन रहा है और शुक्र के उच्च राशि में मीन में प्रवेश करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। इस तरह से शुक्र और शनि दोनों के राजयोग बनने से कुछ राशि वालों पर शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।



Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति करेंगे कई बार राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा प्रभाव



 
Shash and Malavya Rajyog Will Make After 30 Years These Zodiac Signs Will Be Lucky News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं, ऐसे में मालव्य और शश राजयोग के निर्माण से वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही फलदायी साबित होगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनिदेव आपकी राशि से कर्म भाव में और शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के एकादश भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का दशम भाव कर्म का और ग्याहरवां भाव लाभ का होता है। इस तरह से आपके काम और कारोबार में आपको अच्छी तरक्की मिल सकती है। जो लोग नौकरी की खोज में उन्हे अच्छी नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन लाभ में वृद्धि के योग है। अच्छे लोगों से आपका संपर्क होगा जो आपके तरक्की में काम आएंगे। 

Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी को राहु-शुक्र की युति, इन पांच राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Shash and Malavya Rajyog Will Make After 30 Years These Zodiac Signs Will Be Lucky News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनि आपकी राशि से धन स्थान में और सुख के दाता शुक्र पराक्रम भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में शश और मालव्य राजयोग आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। शनि और शुक्र के द्वारा बनने वाला राजयोग आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति कराने में सहायक होगा। करियर-कारोबार में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले के मुकाबले अच्छी लाभ की स्थिति में होंगे। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। आपके साहत और पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shash and Malavya Rajyog Will Make After 30 Years These Zodiac Signs Will Be Lucky News in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
शश राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव और मालव्य राजयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इन दोनों ही राजयोग के निर्माण के कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में आने वाली रूकावटें दूर होंगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed