फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर में गुरु बृहस्पति करेंगे मघा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ के योग

Wed, 23 Sep 2026 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Sep 2026 03:58 PM IST
सार

देवगुरु बृहस्पति जल्द ही मघा नक्षत्र में परिवर्तन करने वाले हैं जिससे कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। 

विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 2026 jupiter nakshatra transit in magha wealth career growth
31 अक्तूबर को गुरु का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, धन, भाग्य, विस्तार और सुख-समृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु का दर्जा शुभ ग्रहों में होता है और ये एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं। राशि परिवर्तन करने के अलावा गुरु समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु 31 अक्तूबर 2026 को केतु के स्वामित्व वाले मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, साथ ही इसी दिन गुरु अपनी उच्च राशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में भी प्रवेश करेंगे। गुरु के मघा नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और प्रभावशाली रहेगा। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किस राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।  

guru nakshatra parivartan 2026 jupiter nakshatra transit in magha wealth career growth
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
गुरु के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि वालों के लिए आने वाले समय में उनके करियर और आर्थिक मामलों में नए-नए तरह के अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों और प्रोजेक्ट से लाभ मिलेगा। आय के नए-नए सोर्स और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 

guru nakshatra parivartan 2026 jupiter nakshatra transit in magha wealth career growth
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का केतु के नक्षत्र में गोचर बहुत ही खास और लाभकारी रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा और नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर-कारोबार में आपको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 2026 jupiter nakshatra transit in magha wealth career growth
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन करियर-कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा और व्यापारिक सौदे बनेंगे। प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। आय में वृद्धि, जिससे बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और स्नेह बरकरार रहेगा। 
विज्ञापन
guru nakshatra parivartan 2026 jupiter nakshatra transit in magha wealth career growth
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
गुरु का केतु के नक्षत्र मघा में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों के लिए आने वाले दिनों में आर्थिक मामलों में शुभ साबित हो सकता है। आय के नए-नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी और प्रमोशन के योग हैं। अधूरे कार्यो में आपको सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अच्छा अवसर मिलेगा। 

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed