Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
कुंडली में राहु की स्थिति यदि ठीक न हो तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, गुस्सा, भय, आर्थिक तंगी और जीवन में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में राहु के दुष्प्रभाव को कम करने और फलदायी बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहु को शांत करने के सरल उपाय
- ज्योतिष शास्त्र में राहु के दुष्प्रभाव को कम करने और फलदायी बनाने के कई उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप कुंडली में राहु की दशा को ठीक कर सकते हैं।
- राहु दोष को कम करने के लिए वैवाहिक जीवन और ससुराल पक्ष के साथ मधुर व्यवहार रखना चाहिए।
- प्रतिदिन या विशेष दिनों में माथे पर केसर का तिलक करने से भी राहु शांत होता है।
- गुरुवार को पीले वस्त्र, चना दाल, हल्दी या जरूरतमंदों को भोजन दान करना इसके लिए लाभकारी होता है।
- गलत आदतें और नकारात्मक संगति राहु के दुष्प्रभाव को बढ़ाती हैं, इसलिए इससे दूर रहना बहुत आवश्यक है।
- घर का शौचालय और सीढ़ियां वास्तु नियमों के अनुसार बनवाने से राहु से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं।
राहु मंत्र का जाप
राहु के दुष्प्रभावों से राहत पाने के लिए प्रतिदिन स्नान के बाद “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद लाभकारी माना जाता है। नियमित जाप करने से धीरे-धीरे राहु दोष का असर कम होने लगता है।
Venus Transit in Leo: 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर
अन्य उपाय
- शनिवार के दिन या राहुकाल में विशेष रूप से राहु की शांति के लिए पूजा करना शुभ फल देता है।
- इसके साथ ही काल भैरव, भगवान शिव और मां दुर्गा की उपासना से भी राहु दोष दूर होता है।
- ज्योतिषी की सलाह लेकर आप हसोनाइट (गोमेद) रत्न धारण कर सकते हैं। इसे चांदी की अंगूठी में बनवाकर शनिवार के दिन पहनें। ऐसा करने से राहु दोष कम होता है।
Numerology: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर, कमाती हैं खूब नाम
Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी से पहले घर से बाहर कर दें ये चीजें, गणपति बप्पा खुद पधारेंगे घर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।