फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit in Leo: 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Wed, 20 Aug 2025 04:46 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 20 Aug 2025 04:46 PM IST
सार

Shukra Gochar: आगामी 15 सितंबर 2025 को देर रात 12:06 बजे शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि में शुक्र का यह संचार सभी 12 राशियों पर विभिन्न प्रकार से प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं  इस गोचर से राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।  

विज्ञापन
Venus Transit in Leo on 15 September 2025: Effects and Remedies for All Zodiac Signs
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला

Venus in Leo horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, विवाह, कला, भोग-विलास तथा वैभव का कारक माना गया है। जब शुक्र शुभ स्थिति में होता है, तब जातक के जीवन में प्रेम, आकर्षण, सौंदर्यबोध, संगीत एवं दांपत्य जीवन में संतुलन और समृद्धि का विस्तार होता है। विशेषतः विवाह जैसे मंगल कार्यों की सिद्धि में यह प्रमुख भूमिका निभाता है। किन्तु यह भी ध्यान देने योग्य है कि यदि शुक्र ग्रह कन्या, सिंह, धनु अथवा कर्क राशियों में स्थित हो यदि वह शुभ हो तो भी यह अपनी पूर्ण शुभता नहीं दे पाता। वहीं तुला (स्वराशि), वृषभ (मूलत्रिकोण) तथा मिथुन राशियों में स्थित होकर शुक्र अत्यधिक शुभ फल प्रदान करता है।


Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि पर शिव जी के इन नामों का करें जाप, रोग-तनाव से मिलेगी राहत
आगामी 15 सितंबर 2025 को देर रात 12:06 बजे शुक्र देव सिंह राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सिंह राशि में शुक्र का यह संचार सभी 12 राशियों पर विभिन्न प्रकार से प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं  इस गोचर से राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।  
Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि 2025? जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Venus Transit in Leo on 15 September 2025: Effects and Remedies for All Zodiac Signs
रिश्तों में जीवनसाथी के साथ अनबन और सेहत में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। इस समय पारिवारिक जीवन में तनाव और असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है, साथ ही खर्चों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। करियर में सीनियर्स से तालमेल बैठाने में मुश्किलें आएंगी और बिज़नेस में साझेदारों के साथ मतभेद संभव हैं। रिश्तों में जीवनसाथी के साथ अनबन और सेहत में आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

Venus Transit in Leo on 15 September 2025: Effects and Remedies for All Zodiac Signs
रिश्तों में जीवनसाथी से गलतफहमियां हो सकती हैं - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी भावनाएं गहरी होंगी और अपनों का साथ मिलेगा, लेकिन करियर में दबाव और असुरक्षा बढ़ सकती है। बिज़नेस में अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं और आर्थिक लाभ सीमित रहेगा। रिश्तों में जीवनसाथी से गलतफहमियां हो सकती हैं और स्वास्थ्य पर पेट की दिक्कतें असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit in Leo on 15 September 2025: Effects and Remedies for All Zodiac Signs
आय में वृद्धि के योग हैं और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए शुक्र का गोचर तीसरे भाव में शुभ फल देने वाला है। इस दौरान परिवार और बच्चों से सुख मिलेगा, आय में वृद्धि के योग हैं और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बिज़नेस में शेयर बाज़ार या निवेश से फायदा संभव है। रिश्तों में जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Venus Transit in Leo on 15 September 2025: Effects and Remedies for All Zodiac Signs
रिश्तों में जीवनसाथी से तकरार हो सकती है और खर्च बढ़ेंगे। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शुक्र का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है, जिससे परिवार और धन से जुड़ी चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। इस समय ऑफिस में सीनियर्स से विवाद और व्यापार में नुकसान की संभावना है। रिश्तों में जीवनसाथी से तकरार हो सकती है और खर्च बढ़ेंगे। सेहत में आंखों की समस्या परेशान कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed