Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु को मुख्य ग्रह न मानकर छाया ग्रह के रूप में मान्यता दी गई है। राहु की अपनी कोई राशि नहीं है लेकिन राहु को शनि के समान फल देने वाला कहा गया है। ज्योतिष के एक और महत्वपूर्ण सूत्र के मुताबिक अगर कुंडली में बुध बलवान हो तो राहु अशुभ फल नहीं देता। राहु जिस भी राशि में विराजमान होते है उस राशि स्वामी के अनुसार ही फल देने का काम करते है। इसलिए राहु को मायावी ग्रह कहा जाता है। ये अपना प्रभाव अचानक से प्रकट करते है। राहु 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर 3 राशियों के लिए कष्टकारी होंगे। आइए समझते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं।
{"_id":"638adb167106b24383716fa8","slug":"rahu-gochar-in-meen-rashi-2023-these-zodiac-sign-rahu-makes-bad-impact-in-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahu Gochar 2023 : साल 2023 में राहु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को करेंगे परेशान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rahu Gochar 2023 : साल 2023 में राहु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को करेंगे परेशान
Sat, 03 Dec 2022 10:45 AM IST
विनोद शुक्ला
आनंद पाराशर
आनंद पाराशर
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
rahu gochar 2023
- फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में राहु को मुख्य ग्रह न मानकर छाया ग्रह के रूप में मान्यता दी गई है। राहु की अपनी कोई राशि नहीं है लेकिन राहु को शनि के समान फल देने वाला कहा गया है। ज्योतिष के एक और महत्वपूर्ण सूत्र के मुताबिक अगर कुंडली में बुध बलवान हो तो राहु अशुभ फल नहीं देता। राहु जिस भी राशि में विराजमान होते है उस राशि स्वामी के अनुसार ही फल देने का काम करते है। इसलिए राहु को मायावी ग्रह कहा जाता है। ये अपना प्रभाव अचानक से प्रकट करते है। राहु 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर 3 राशियों के लिए कष्टकारी होंगे। आइए समझते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। इस भाव से विदेश यात्रा, एकांत, मोक्ष और कारावास का विचार किया जाता है। इस भाव में राहु का गोचर शुभ नहीं माना जाता है। इस भाव में बैठकर राहु की दृष्टि आपके अष्टम, छठे और चौथे भाव पर जा रही है। इस भाव में गोचर करते हुए राहु आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकते है। इस समय व्यर्थ की यात्राओं में आपका धन खर्च होगा। आपको सलाह दी जाती है कि राहु के इस गोचर के दौरान आप सावधानी से वाहन चलाइए क्योंकि दुर्घटना का योग बना हुआ है। इस समय आपके कार्यस्थल पर शत्रुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। राहु के इस गोचर के कारण आपको मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय पारिवारिक कलह से बचकर रहें।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु अष्टम भाव में गोचर करने वाले हैं। इस भाव से दुर्घटना और आकस्मिक होने वाली घटनाओं का विचार किया जाता है। राहु इस भाव में बैठकर आपके बारहवें भाव, दूसरे भाव और चौथे भाव पर दृष्टि डालेंगे। राहु का इस भाव में गोचर आपकी सेहत के लिए शुभ नहीं है। इस समय आपको धन की कमी महसूस होगी। साझेदारी में अगर कोई काम कर रहे है तो आपको नुकसान हो सकता है। इस गोचरकाल में ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते है। इस समय विदेश में अपना कारोबार बढ़ाने की सोच रहे जातकों को निराशा हाथ लगेगी। अपनी आंख का ध्यान रखना चोट लग सकती है। इस समय पैतृक संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद है तो वो कोर्ट तक जा सकता है। वाणी में कटुता से बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर लग्न में ही होने जा रहा है। लग्न भाव से जातक के व्यक्तित्व का ज्ञान होता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और नवम भाव पर जा रही है। राहु के इस गोचर के कारण आप लोगों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय लेंगे। इस समय आपकी स्वयं की बुद्धि से काम करना ही उचित होगा। शेयर मार्केट में बिना सोचे समझे धन निवेश नहीं करे। प्रेम प्रसंग में असफलता प्राप्त होगी। इस गोचर काल के दौरान दाम्पत्य जीवन की मधुरता नष्ट हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं करे उसकी भावनाओं को समझे। राहु के प्रभाव से धर्म विरुद्ध कोई काम कर सकते है। पिता से मतभेद नहीं करें तो ही बढ़िया है।